Parineeti-Raghav: परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू, बारातियों का हुआ ग्रैंड वेलकम, देखें फोटोज
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा आज यानी 24 सितंबर को उदयपुर के 'द लीला पैलेस' होटल में शादी कर रहे हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चकी हैं। सभी रिश्तेदार और मेहमान भी होटल पहुंच चुके हैं। वहीं सेहराबंदी के बाद दूल्हेराजा राघव चड्ढा भी बारातियों को साथ लेकर नाव में बैठकर अपनी दुल्हनिया के पास होटल में पहुंचे हैं। बारातियों का होटल में दमदार स्वागत हुआ जिसके बाद शादी की रस्में शुरू हो गई है। आपको बता दें कि परिणाति और राघव की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हो रही है।
दुल्हन के भाई ने संभाली जिम्मेदारी
परिणीति चोपड़ा के दोनों भाई कभी आखिरी समय की तैयारियों में बिजी नजर आए तो कभी मेहमानों को अटेंड करते दिखाई दिए। परिणीति चोपड़ा के भाई भी फुल ड्रेस्ड अप होकर होटल में घूमते नजर आए। वह मेहमानों के साथ बात करते भी दिखाई दिए। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा के दो भाई हैं, सहज चोपड़ा और शिवांग चोपड़ा। एक भाई उनके बिजनेसमैन हैं तो वहीं छोटे वाले भाई डॉक्टर हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बने बाराती
परिणीति और राघव की शादी की रस्में आखिरकार शुरू हो चुकी हैं। होटल के बाहर तक शादी की पूजा की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं। वहीं रिश्तेदारों का आना-जाना भी लगातार लगा हुआ है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के वेडिंग वेन्यू से कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बाराती बनकर सिर पर सफेद साफा बांधे हुए नजर आ रहे हैं।
राघव चड्ढा ने पहनी सफेद शेरवानी
वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह पीली पगड़ी पहने हुए नाव में बैठते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूल्हेराजा राघव चड्ढा सफेद रंग की शेरवानी में घूमते नजर आए।
पंजाबी फूड आइटम्स परोसा जाएगा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की पार्टी के मेन्यू में पंजाबी फूड आइटम्स को सबसे ज्यादा जगह मिली है। मेन्यू में वेज और नॉन वेज मिलाकर कई तरह के पंजाबी व्यंजनों को शामिल किया है। पंजाबी स्नैक्स आइटम से लेकर मेन कोर्स में भी पंजाबी डिसेज को एड किया गया है। वहीं परिणीति की पंसद के इटैलियन और फ्रैंच फूड आइटम्स को भी मेन्यू में रखा गया है। इसके अलावा शादी में शामिल होने वाले बच्चों के लिए कई तरह की मैगीज और कैंडीज को भी एड ऑन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications