Parineeti-Raghav: परिणीति-राघव की शादी में थी नो गिफ्ट पॉलिसी, मिलनी पर दिए गए सिर्फ 11 रुपए शगुन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि कपल ने अपनी शादी में नो गिफ्ट पॉलिसी रखी थी।

Parineeti-Raghav Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की उदयपुर के लीला पैलेस में शादी अंदाज से शादी हुई। जिसमें बॉलीवुड, खेल और राजनीति जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शादी होने के बाद से लगातार कपल की वेडिंग तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ऐसे में अब खबर है कि इस कपल ने अपनी शादी में नो गिफ्ट पॉलिसी रखी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किसी से गिफ्ट नहीं लिया। क्योंकि नो गिफ्ट पॉलिसी रखी गई थी। क्योंकि परिणीति और राघव की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई है। ऐसे में एक रस्म मिलनी होती है जिसमें सगन दिए जाते हैं। लेकिन कपल की शादी में मिलनी रस्म में महज सगन के तौर पर 11 रुपये दिए गए थे।

Parineeti Chopra

शादी में जितने भी लोग शामिल हुए थे इस कपल ने किसी से भी लेना-देना नहीं किया। ना ही कोई उपहार स्वीकार किया। यहां तक कि दुल्हन के रिश्तेदारों ने दूल्हे के परिवार वालों को कोई भी गिफ्ट नहीं दिया। जबकि पंजाबी परिवारों में ये काफी सामान्य है। वहीं जब पैपराजी ने प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से पूछा कि उन्होंने शादी में कपल को क्या दिया। तो उन्होंने कहा कि उपहार का लेना-देना नहीं हुआ।

बता दें कि, परिणीति चोपड़ा की शादी में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के अलावा कोई भी बॉलीवुड सेलेब्स शामिल नहीं हुए। पहले खबर आ रही थी करण जौहर भी कपल की शादी में शरीक होंगे लेकिन एंड मोमेंट में उनका प्लान कैंसिल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर किसी फैमिली इमरजेंसी की वजह से उदयपुर नहीं आ पाए। अब खबर आ रही है कि ये कपल 30 अप्रैल को चंडीगढ़ में रिसेप्शन पार्टी देगा। इसके बाद 4 अक्टूबर को पार्टी मुंबई में होस्ट होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+