Parineeti-Raghav: इस दिन सात फेरे लेंगे परिणीति-राघव, उदयपुर में बुक कराया लग्जरी होटल, जानें डिटेल्स
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की इसी महीना यानी सितंबर में शादी होने जा रही है। दोनों की शादी की बाकी डिटेल्स भी अब सामने आ गई हैं। इस कपल ने अपना वेडिंग वेन्यू भी बुक कर लिया है।
Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने इस साल 13 मई 2023 को सगाई कर अपने फैंस को सरप्राइज दिया। इसके बाद से ही दोनों लगातार अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दोनों की शादी की तारीख और वेन्यू की डीटेल सामने आ गई है।
13 मई को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की दिल्ली में सगाई हुई थी जिसमें बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। इस बीच अब शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि, कपल इसी सितंबर के महीने यानि 25 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं। इसके अलावा वेडिंग कहां होगी इसको लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन 23 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। जिसमें मेंहदी और हल्दी का कार्यक्रम रखा जाएगा। शादी का वेन्यू राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस रखा गया है। जिसमें करीब 200 लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी मेहमानों के लिए उदयपुर के लीला पैलेस और उदयविलास होटल को बुक कर लिया गया है। यहीं पर उन्हें ठहराया जाएगा और फिलहाल दोनों के परिवारों में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। शादी करने के बाद कपल गुरूग्राम में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी देगा। बताया जा रहा है इसमें राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे आएंगे।
कपल की शादी की डिटेल सामने आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नही हैं। बता दें कि इस पर अभी तक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि इस साल की शुरूआत में दोनों को साथ में लंच डेट पर स्पॉट किया गया था जिसके बाद से कपल अपने अफेयर की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में थे। इसके बाद सगाई कर के दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था फिलहाल फैंस को शादी का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications