शादी के बाद पहली बार साथ स्पॉट हुए परिणीति-राघव, वेस्टर्न लुक में दिखी नवेली दुल्हन तो देख भड़के फैंस

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की सभी रस्में पूरी हो गई। 24 सितंबर को दोनों ने सात फेरे लिए। अब शादी के बाद दोनों पहली बार उदयपुर में स्पॉट हुए।

Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में बड़ी धूमधाम से शादी की। कपल की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई है। अब शादी के परिणीति और राघव को पहली बार पैपराजी ने उदयपुर में स्पॉट किया। इस दौरान दोनों अपने कैजुअल में नजर आए।

शादी करने के बाद पहली बार परिणीति चोपडा और राघव चड्ढा मीडिया से रूबरू हुए। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। इस दौरान एक्ट्रेस ने जींस टॉप कैरी किया हुआ था। नई नवेली दुल्हन सिंदूर लगाए और हाथों में चूड़ा पहने शर्म से लाल हो गईं। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस के गले में मंगलसूत्र नजर नहीं आया। उन्होंने सिंदूर भी बिल्कुल जरा सा लगाया हुआ है। जिसे देख फैंस कह रहे हैं कि एक्ट्रेस नई नवेली दुल्हन कहीं से भी नहीं लग रहीं।

Parineeti Chopra

वहीं राघव चड्ढा का कैजुअल लुक परिणीति चोपड़ा से ज्यादा फैंस का ध्यान खींच रहा है। उनके आगे एक्ट्रेस का लुक भी फीका पड़ गया। राघव चड्ढा भी सफेद रंग की शर्ट और नेवी ब्लू ट्राउजर में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। खैर इन सबके बीच जब कपल ने पैपराजी को पोज दिए तो इस दौरान दोनों के चेहरे में शादी की खुशी साफ नजर आ रही थी।

फिलहाल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दोनों अब उदयपुर से दिल्ली के लिए वापस रवाना हो चुके हैं। इसके बाद कपल अपने वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी देगा जो कि एक मुंबई में और दिल्ली में है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी में बॉलीवुड और राजनीति की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई। दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शादी में शिरकत की। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा, सानिया मिर्जा भी पहुंचे थे। फिलहाल कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+