Parineeti-Raghav: शादी के बाद पहली बार परिणीति चोपड़ा ने लिखा इमोशनल नोट, फैंस को कहा स्पेशल थैंक्यू
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल को फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं। जिसके लिए कपल ने खास नोट लिखा।
Parineeti-Raghav Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अब हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में कपल ने सात फेरे लिए। जिसमे उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए। अब लगातार फैंस और तमाम हस्तियां कपल को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में परिणीति और राघव ने उन सभी को सोशल मीडिया के जरिए शुक्रिया कहा।
परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ देर पहले एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने अपने सभी दोस्तों और फैंस को बधाई के लिए धन्यवाद कहा। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं और राघव आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं। आप सभी की बधाई और प्यार पाकर हम काफी ब्लेसड हैं। हम हर मैसेज का रिप्लाई नहीं कर पा रहे हैं लेकिन हम आप सबके बधाई संदेश को अच्छे से पढ़ रहे हैं। हमें पता है हमारे इस खूबसूरत सफर में आप सभी हमारे साथ हैं। आपका प्यार और आशीर्वाद सच में अनमोल है।' इस पोस्ट को राघव चड्ढा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को संपन्न हो गई। लेकिन शादी के बाद भी कपल लगातार चर्चा में हैं। दोनों की वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वायरल हो रही है। जिसमें परिणीति और राघव दुल्हा-दूल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। कपल की शादी में बॉलीवुड, खेल और राजनीति जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
परिणीति और राघव का शादी के बाद दिल्ली में ग्रैंड वेलकम हुआ। कपल ने पैपराजी को भी जमकर पोज दिए। इस दौरान एक्ट्रेस के गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर दिखा। एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। अब खबर आ रही है कि, 30 सितंबर को यह कपल मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी देंगे। जिसमें राजनीति से लेकर तमाम बॉलीवुड की हस्तियां शामिल होंगी। हालांकि परिणीति और राघव की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications