Parineeti-Raghav: कैसी रहेगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की मैरिड लाइफ? पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने की भविष्यवाणी
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की मैरिड लाइफ कैसी रहेगी इसकी पंडित जगन्नाथ गुरूजी ने भविष्यवाणी कर दी है।
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी को बस दो ही दिन बचे हैं। दोनों 24 सितंबर को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। फिलहाल कपल अपनी शादी की रस्मों के लिए राजस्थान के उदयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। हर कोई बस उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने बताया कि आखिर परिणीति और राघव की शादीशुदा जिंदगी कैसी रहेगी।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने अभी से परिणीति और राघव की शादीशुदा लाइफ की भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने बताया कि, पति-पत्नी के रूप में दोनों बहुत ही अच्छे कपल रहेंगे। क्योंकि दोनों की समझदारी और एक दूजे के लिए प्यार दोनों को सबसे अलग बनाती है। इसके अलावा पंडित जी ने परिणीति और राघव की करियर ग्रोथ पर बात की।

पंडित जी ने बताया कि शादी के बाद दोनों का करियर कैसा रहेगा। उन्होंने कहा, परिणीति और राघव दोनों का ही अलग-अलग करियर है। लेकिन उनका रिश्ता इतना मजबूत है कि इसका असर करियर पर नहीं पड़ेगा। बल्कि दोनों का प्यार और रिलेशनशिप उनकी जिंदगी को खुशियों से भर देगा। हालांकि जगन्नाथ गुरूजी ने कहा कि परिणीति को शादी के बाद उनके करियर में चैलेंजिंग रोल्स मिलेंगे। वहीं राघव चड्ढा के लिए राजनीति में कई और जिम्मेदारी बढ़ने वाली हैं।
बता दें कि, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी दिल्ली में हुई जिसकी तमाम तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई रही। अब इसके बाद कपल 22 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर के लिए रवाना हो चुका है। जहां 23 सितंबर से सभी शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। फिलहाल उदयपुर में कपल का वेडिंग वेन्यू सज चुका है। अब धीरे-धीरे सभी गेस्ट वहां पहुंच रहे हैं।
बता दें कि, परिणीति और राघव की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। दोनों की शादी में खास मेहमान शामिल होंगे। जिसमें बॉलीवुड जगत से लेकर तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस की बहन प्रियंका चोपड़ा सीधा शादी के लिए विदेश से उदयपुर पहुंचेंगी। हालांकि निक जोनस इस शादी में शामिल नहीं होंगे।












Click it and Unblock the Notifications