Parineeti-Raghav Wedding: सुरक्षा के लिए 100 निजी सिक्योरिटी गार्ड तैनात, मोबाइल कैमरे के साथ होगा ये काम
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और युवा राजनेता राघव चड्ढा आगामी 24 सितंबर 2023 (रविवार) को शादी करने जा रहे हैं। गत 20 सितंबर 2023 से ही दिल्ली में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू किए जा चुके थे। ऐसे में अब ये कपल अपनी शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुका है। दिल्ली और उदयपुर एयरपोर्ट से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि उदयपुर एयरपोर्ट पर इस कपल का भव्य रूप से स्वागत भी किया गया है।
परिणीति-राघव की शादी में कड़ी सुरक्षा
आगामी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में 'द लीला पैलेस' होटल में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शाही शादी का आयोजन किया गया है। ऐसे में इस कपल की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। खबर है कि राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा को लेने के लिए मेवाड़ी शैली में सजी नाव से 'द लीला पैलेस' होटल पहुंचेंगे।

100 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के लिए कार्यक्रम स्थल पर 100 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। आपको बता दें कि वेडिंग डेस्टिनेशन होटल 'द लीला पैलेस' उदयपुर के फेमस पिछोला झील के बिल्कुल बीच में बना स्थित है। ऐसे में झील के बीच में चार से पांच नावों पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। इन होटलों की जेटी पर भी विशेष सुरक्षा तैनात की गई है।
जयपुर में पुलिस की टाइट सिक्योरिटी
वहीं शादी की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी की तरफ से सहमति बनी है। होटल की पूरी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अगर स्टाफ के अलावा कोई भी होटल में आता है तो उसकी पूरी स्कैनिंग की जाएगी। आपको बता दें कि स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते शहर में 15 जगहों पर नाकाबंदी प्वाइंट भी बनाए हैं। वहां सुरक्षा की पूरी निगरानी होगी। एयरपोर्ट से होटल तक परिणीति और अन्य मेहमानों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। एयरपोर्ट पर पुलिस और अतिरिक्त बलों के अलावा निजी गार्ड भी तैनात किए गए हैं।
मोबाइल कैमरे पर चिपकाए जाएंगे टेप
होटल सूत्रों के मुताबिक इस शाही शादी की तस्वीरें और वीडियोज किसी भी तरह से बाहर लीक न हों, इसके लिए खास तैयारी की गई है। होटल में एंट्री करने वालों के मोबाइल कैमरे पर नीले रंग का टेप चिपकाया जाएगा ताकि वह शादी समारोह के दौरान कोई वीडियो या फोटो न ले सकें। आपको बता दें कि इस नीले टेप की खास बात ये है कि एक बार इसे मोबाइल कैमरे पर लगाने के बाद अगर कोई इसे हटा देगा तो टेप पर एक तीर का निशान दिखाई देगा।
होटल स्टाफ नहीं जा पाएंगे बाहर
इससे सिक्योरिटी द्वारा जांच करने पर पता चल जाएगा कि कैमरे का उपयोग करने के लिए टेप को हटा दिया गया है। ये प्रतिबंध विशेष रूप से होटल स्टाफ के साथ-साथ टेंट, डेकोरेशन, साउंड सिस्टम, मेन्यू तैयार करने वाले शेफ पर लागू होगा। आपको बता दें कि इन होटलों के स्टाफ और अन्य कर्मचारी आने वाले तीन दिनों तक होटल से बाहर नहीं जा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications