Parineeti-Raghav: शाही नाव में परिणीति चोपड़ा को लेने पहुंचे राघव चड्ढा, दूल्हेराजा की पहली तस्वीर आई सामने
राघव चड्ढा घोड़ी से नहीं बल्कि शाही नाव अपनी बारात लेकर निकल चुके हैं। दूल्हे के लिबाज में आप नेता की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है।
Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अब से कुछ ही देर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 24 सितंबर 2023 को दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। कपल की यह शादी उदयपुर के लीला पैलेस में हो रही है। वहीं शादी की सभी रस्में होने वाली हैं। फैंस कपल की शादी की एक-एक झलक देखने को बेताब हैं। इस बीच राघव चड्ढा के दूल्हे के लिबाज में पहली तस्वीर सामने आ गई है।
राघव चड्ढा अपनी होने वाली दुल्हन परिणीति चोपड़ा को लेने के लिए अपनी बारात लेकर लीला पैलेसे पहुंच चुके हैं। लेकिन दूल्हे राजा बेहद शाही अंदाज में अपनी बारात लेकर पहुंचे। वह घोड़ी में नहीं बल्कि शाही नाव से अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे। उनके दूल्हे के अवतार में पहली झलक देखने को मिली।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का लुक रिवील ना हो इसके लिए पूरी टाइट सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। लेकिन इसके बावजूद राघव की पहली तस्वीर सामने आ गई। हालांकि ये फोटो काफी दूर से क्लिक की गई है। फोटो में वह सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। आप नेता की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बता दें कि, इसके बाद राघव चड्ढा की सेहराबंदी की रस्म होगी और परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होगी। इसके कुछ देर बाद दोनों सात फेरे लेंगे और हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। दोनों की शादी के लिए उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले वेडिंग वेन्यू पहुंच चुके हैं। एक्ट्रेस मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी। वहीं राघव चड्ढा का आउटफिट पवन सचदेवा ने डिजाइन किया है। फिलहाल एक्ट्रेस के पैरेंट्स अपने होने वाले दामाद का भव्य स्वागत कर रहे हैं।
इससे पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। जिसमें कपल खूब नाचते हुए नजर आए। तस्वीरों में पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने कपल के साथ जमकर पोज दिए। इसके अलावा उन्होंने कपल के लिए गाना भी गाया और पूरे संगीत के फंक्शन का समाह बांधा। अब फैंस को फिलहाल शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications