हनीमून पर नहीं जाना चाहते हैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, जानें क्यों लिया ये बड़ा फैसला

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Honeymoon: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के राजनेता राघव चड्ढा इस समय सुर्खियोंमें छाए हुए हैं। इस कपल ने गत 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में अपने सपनों की शादी कर ली है। उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में हुई इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं खबर है कि परिणीति-राघव का ग्रैंड रिसेप्शन आगामी 4 अक्टूबर 2023 को मुंबई में आयोजित होगा जहां पर सभी सेलेब्स शामिल होंगे। हालांकि कहा जा रहा है कि ये न्यूली वेड जोड़ी अभी हनीमून पर नहीं जाएगी।

आपको बता दें कि फैंस ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा हनीमून पर कहां जा रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ये कपल फिलहाल हनीमून पर जाने का कोई प्लान नहीं बना रहा है। हालांकि इस बारे में परिणीति या फिर राघव की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

parineeti chopra

परिणीति और राघव का हनीमून प्लान कैंसिल
हिंदुस्तान टाइम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति और राघव ने अपने हनीमून की कोई प्लानिंग नहीं की है और वह फिलहाल इसे स्किप करने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समय दोनों अपने पेंडिंग वर्क कमिटमेंट पर फोकस करना चाहते हैं और अभी अपने हनीमून की कोई प्लानिंग नहीं कर हे हैं। कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा अपना रिसेप्शन खत्म होते ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानीगंज' के प्रमोशन में जुट जाएंगी।

ससुराल में क्वलिटी टाइम बिता रही हैं परिणीति चोपड़ा
फिलहाल परिणीति चोपड़ा दिल्ली में अपने ससुराल में मौजूद है। वह अपने पति राघव चड्ढा की फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दूसरी ओर राघव चड्ढा संसद के शीतकालीन सत्र के लिए तैयारी शुरू करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है- फिलहाल नई दुल्हन परिणीति चोपड़ा अपने नए परिवार, दिल्ली में अपने ससुराल वालों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं और जल्द ही मुंबई लौटकर अपने काम पर वापसी करेंगी।

मुंबई लौटकर फिल्म का प्रमोशन करेंगी परिणीति
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपना वर्क शेड्यूल फिर से शुरू करेंगी, जिसमें उनकी अपकमिंग फिल्म मिशन रानीगंज की प्रमोशनल एक्टिविटिज शामिल हैं। वहीं उनके पति राघव चड्ढा को संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर बहुत सारी तैयारी करनी है जो कि आगामी नवंबर और दिसंबर के बीच शुरू होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कपल के करीबी सूत्र ने बताया कि परिणीति और राघव के दिल्ली और चंडीगढ़ में पूर्व निर्धारित रिसेप्शन को कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि ये कपल आगामी 4 अक्टूबर 2023 को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करेगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से तमाम सेलेब्स और परिणीति के दोस्त शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+