बड़े प्रोड्यूसर को घर बुलवा नाना पाटेकर ने करवाया ऐसा काम, जिसे जान चौंक जाएंगे!
Paresh Raweal On Nana Patekar: परेश रावल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर के बारे में बात की। जहां परेश ने कहा कि नाना हिंदी सिनेमा के पहले एक्टर हैं जिन्होंने कैरेक्टर रोल के लिए करोड़ रुपए की फीस मांगी थी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि नाना ने एक बड़े प्रोड्यूसर से बर्तन भी धुलवाए हैं।
नाना ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में बताया, आर्टिस्ट कौम, थोड़ी टेढ़ी होती है। अगर कोई कंधे पर हाथ रखकर बोल दोगे तो वो बिना रुपए लिए काम कर लेगा। अगर नहीं करने का मन होगा तो 10 करोड़ रुपए भी दोगे, तब भी नहीं करेगा। नाना पाटेकर करता था, वो ही पहला कैरेक्टर आर्टिस्ट है जिसने अपने किरदार के लिए एक करोड़ रुपए मांगे थे। हीरो भी नहीं मांगते थे, लेकिन नाना में मांगे थे। उन्हें मिले भी।

नाना की बेबाकी पर परेश ने कहा, जितना स्पष्ट मैं कहता हूं नाना उससे भी ज्यादा कहते हैं। मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन एक प्रोड्यूसर है। नाना ने उसे अपने घर बुलाया। उससे पूछा कि मटन वनट खाता है। तब उसने मटन खाया, जब खा कर फुरसत हुआ तो नाना के कहा अब चल बर्तन साफ कर। यार ये नाना पाटेकर है। वो अलग है। बाप है। उसने एक करोड़ रुपए लिए थे। तब खूब बवाल मचा था। लेकिन नाना ने मांगे और लिए भी।
नाना और परेश अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने पहली बार फिल्म 'क्रांतिवीर'(1994) में साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने 'ग़ुलाम-ए-मुस्तफ़ा' (1997), 'आंच' (2003), 'वेलकम' (2007), 'कमाल धमाल मालामाल' (2012) और 'वेलकम बैक' (2015) जैसी फिल्में की। जिसमें से वेलकम फिल्म के उनके सीन आज भी खूब चर्चित हैं। इसमें नाना ने उदय भाई और परेश ने डा. घुंघरू का किरदार निभाया था। इन दोनों के ही किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।












Click it and Unblock the Notifications