पारस कलनावत ने 'अनुपमा' सीरियल को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, कहा- सेट पर है गंदा माहौल और मेरे पास सबूत हैं
Paras Kalnawat Anupama Serial: 'अनुपमा' सीरियल में काम कर चुके पारस कलनात ने कहा है कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि एक्टर्स इस शो से खुश नहीं हैं और इसे छोड़ने को तैयार हैं।

Paras Kalnawat Anupama Serial: इस समय टीवी इंडस्ट्री के नंबर वन शो 'अनुपमा' को लेकर कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। फिलहाल ये शो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ जहां ये शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, वहीं इसको लेकर पिछले दिनों इसके एक्टर पारस कलनावत ने ऐसा दावा किया है जिसके बाद चारों तरफ हंगामा मच गया है। आपको बता दें कि एक समय पर पारस कलनावत टीवी सीरियल 'अनुपमा' में लीड एक्ट्रेस के बेटे का किरदार निभाते थे। पारस ने कहा था कि शो के 80 फीसदी एक्टर्स इस सीरियल से खुश नहीं है और इसे छोड़ना चाहते हैं।
पारस कलनावत ने 'अनुपमा' को लेकर किया ये दावा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पारस कलनावत एक समय पर इस सीरियल में एक अहम किरदार निभा रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने ये शो छोड़ दिया। पारस कलनावत ने कहा था कि इस शो के ज्यादातर एक्टर्स बिल्कुल खुश नहीं है। वह शो से क्विट करना चाहते हैं। इस पर पारस की को-एक्ट्रेस निधी शाह और एक्टर आशीष मेहरोत्रा ने उनका जमकर मजाक भी बनाया था। लेकिन पारस ने एक बार फिर इस दावे को सबके सामने रखा है।
पारस ने बताया क्यों छोड़ा ये शो
हिंदुस्टाइन टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पारस कलनात ने कहा है कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि एक्टर्स इस शो से खुश नहीं हैं और इसे छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास सबूत के तौर पर कई स्क्रीनशॉर्ट्स मौजूद हैं, जिसमें एक्टर्स ने शो छोड़ने की बात कही है।
पारस ने कहा- मेरा कोई दावा झूठा नहीं है
पारस कलनावत ने अपने इंटरव्यू में कहा- मैंने सीरियल अनुपमा के सेट पर एक बुरे अनुभव के बारे में लिखा है, जिसके चलते मैंने शो छोड़ दिया है। मुझे क्या लगता है और मैं क्या महसूस करता हूं, इस पर टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं थी। मैंने सिर्फ इतना बताया कि कैसे उन्होंने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है। पारस ने आगे कहा- मेरे दावे झूठे नहीं है। मैंने उन्हें अपने दावों के सबूत भेजे हैं। मेरे पास शो में काम करने वाले लोगों के मैसेज के स्क्रीनशॉट्स हैं, जो कि ये साफ बता रहे हैं कि एकटर्स शो से खुश नहीं हैं और वहां के खराब माहौल के कारण शो छोड़ना चाहते हैं।
'सेट पर एक्टर्स के बीच झगड़ा होता है'
पारस कलनावत ने आगे कहा- दरअसल वो एक्टर्स अपनी जिम्मेदारियों के कारण वापस आ रहे हैं। वह लोग ये जानते हैं कि मेरी शिकायतें बिल्कुल सही हैं। आपको बता दें कि पारस कलनावत ने बीते साल ही सीरियल 'अनुपमा' छोड़ दिया था। पारस ने बताया- वहां सेट पर एक्टर्स के बीच जबरदस्त झगड़ा होता है। वह एक-दूसरे पर चिल्लाने लगते हैं। इस झगड़े में मैं और तमाम लोग घसीटे जा रहे थे। ये सब अहंकार का टकराव था। वह एक-दूसरे को नीचा दिखाते थे। किसी भी बात पर लड़ाई लग जाती थी।
'मेरे पास सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट्स हैं'
पारस कलनावत ने इंटरव्यू में आगे कहा- मैं खुद ऐसे कई झगड़ों का हिस्सा बना था। एक साल हो गया है, इसलिए मैं उन चीजों के बारे में विस्तार से बात भी नहीं करना चाहता। लेकिन, मेरे शॉट्स के बाद मैं अपने रूम में रहता था और बाहर निकलने का मन भी नहीं करता था। इस शो ने मेरी लाइफ को इतना मुश्किल बना दिया था कि मैंने अनुपमा छोड़कर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' को चुनने का फैसला किया था।
शो का कोई भी किरदार मुंह नहीं खोल रहा
पारस कलानवत ने आगे कहा- मेरे को-एक्टर्स आशीष और निधि ने भले ही मेरे दावों को झूठा बताया हो, लेकिन बाद में दोनों ने इसके लिए मुझसे माफी मांगी थी। मैं कुछ ऐसे लोगों से मिलता हूं जो आज भी इस शो का हिस्सा हैं और उन्होंने मुझे बताया कि कैसे आज भी कुछ नहीं बदला है। हालांकि कोई बाहर मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं हैं। वह सिर्फ दूसरों को खुश करने के लिए काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications