कंगना रनौत से पैपराजी ने कहा- आपसे बात करने में डर लगता है, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि....
Kangana Ranaut: एक पैपराजी ने कंगना रनौत से कहा- हमें डर लगता है आपसे बात करने में। आप से कुछ भी पूछने में। कंगना ने भी इस पर पैपराजी को जमकर जवाब दिया।

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादास्पद बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। गत 30 अप्रैल की सुबह कंगना रनौत को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वह हरिद्वार के रवाना हो रही थीं, तभी मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। खूबसूरत सफेद साड़ी पहने और स्टाइलिश बिर्किन बैग लिए कंगना ने पैपराजी से मुस्कुराते हुए बताया कि वह कहां जा रही हैं। तभी एक पैपराजी ने कंगना रनौत से कहा कि उनसे बात करने में डर लगता है। ऐसे में कंगना ने भी पैपराजी को जमकर जवाब दिया।
कंगना ने मुंबई एयरपर्ट पर पैपराजी को बताया- मैं हरिद्वार जा रही हूं। कंगना ने आगे कहा- आप सोच रहे होंगे कि मैं कहां जा रही हूं। वैसे आप लोगों ने पूछा तो नहीं पर मैंने सोचा कि मैं बता ही देती हूं कि मैं इतना सज धज के कहां जा रही हूं। मैं गंगा आरती करने जा रही हूं। हरिद्वार से मैं केदारनाथ भी जाऊंगी।
कंगना रनौत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तभी एक पैपराजी ने कंगना से कहा- हमें डर लगता है आपसे बात करने में। आप से कुछ भी पूछने में। कंगना ने भी इस पर पैपराजी को जमकर जवाब दिया। कंगना ने पैपराजी से कहा- लगना भी चाहिए। अगर आप समझदार है तो मुझसे डर लगना ही चाहिए। इसके बाद कंगना हंसते हुए एयरपोर्ट के अंदर चली गईं। देखें वीडियो-
आपको बता दें कि कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'चंद्रमुखी 2' तमिल की ब्लॉकबस्टर हिट हॉरर कॉमेडी मूवी 'चंद्रमुखी' का दूसरा पार्ट है जिसमें रजनीकांत और ज्योतिका ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में कंगना रनौत एक नर्तकी के रूप में नजर आएंगी।
इसके अलावा कंगना रनौत पीरियड ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से वह डायरेक्शन में भी कदम रख रही हैं। ये फिल्म पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है और इस फिल्म में कंगना ने इंदिरा गांधी का किरदार ही निभाया है। कंगना रनौत फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा' और 'द अवतार: सीता' में भी दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications