क्या पंकित ठक्कर बनेंगे नए 'वनराज शाह?' सुधांशु पांडे के रिप्लेस पर किया रिएक्ट, जानें क्या है सच

Anupama: लोकप्रिय टीवी शो अनुपमा में वनराज शाह उर्फ सुधांशु पांडे की जगह वनराज शाह की भूमिका में पंकित ठक्कर को लेने की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन अब पंकित ने चुप्पी तोड़ी है और शो की कास्ट को लेकर खुलासा किया है।

टीवी सीरियल अनुपमा में सुधांशु पांडे लंबे समय से वनराज शाह का रोल निभा रहे थे। लेकिन उन्होंने अचानक शो छोड़ने का ऐलान कर दिया। इसके बाद खबरें थी कि उनकी जगह मेकर्स ने अपनी तलाश शुरू कर दी है और पंकित ठक्कर को वनराज के रोल के लिए फाइनल किया है। लेकिन अब एक्टर ने खुद इसकी सच्चाई बताई।

Pankit Thakker

पंकित ठक्कर ने तोड़ी चुप्पी
दिल मिल गए और बहू हमारी रजनी कांत में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर पंकित ठक्कर ने इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने कहा कि, 'मैं बस क्लियर करना चाहता हूं कि मैं अनुपमा शो नहीं कर रहा हूं। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि एक्टर ने शो के लिए मॉक शूट किया था। लेकिन मेकर्स और एक्टर के बीचों बीच ठीक नहीं बैठी।'

पंकित ठक्कर के इस बयान के बाद उनके फैंस निराश हो सकते हैं। अब क्योंकि एक्टर ने वनराज शाह के रोल के लिए मना कर दिया है तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि कौन एक्टर अब इस रोल में नजर आएंगे। खैर ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल मेकर्स ने अब तक वनराज शाह के रोल के लिए किसी को फाइनल नहीं किया है।

बता दें कि, टीवी एक्टर सुधांशु पांडे ने अचानक अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अनुपमा शो छोड़ने का ऐलान किया था। जिससे उनके फैंस निराश हो गए थे। उनके शो छोड़ने के बाद ऐसी खबरें थी कि वह बिग-बॉस 18 में नजर आएंगे। लेकिन जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे फेक न्यूज बताकर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा था कि, 'अगर मुझे शो होस्ट करने का ऑफर हुआ तो जरूर जाऊंगा।'

फिलहाल, सभी की निगाहें शो के निर्माताओं की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। तब तक, फैंस केवल अटकलें लगा सकते हैं और अपने विचार ऑनलाइन साझा कर सकते हैं। फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है और वह इस मामले में मेकर्स के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: मौत के मुंह से बाहर आई अनुपमा, अब मेघा से होगा आमना-सामना, आएगा नया ट्विस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+