Pankaj Udhas Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए पंकज उधास, बेटियों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, मां के साथ तो......
Pankaj Udhas Funeral: फेमस गजल गायक पंकज उधास का गत 26 फरवरी 2024 को मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर है कि गायक पंकज उधास को कुछ महीने पहले ही कैंसर डिटेक्ट हुआ था जिसके चलते वह काफी बीमार हो गए थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
पंचतत्व में विलीन हुए पंकज उधास
अपनी बीमारी के चलते ही दिवंगत गायक पंकज उधास पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे। पंकज उधास का पार्थिव शरीर आज सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल से उनके घर लाया गया था। खबर है कि पंकज उधास पंचतत्वों में विलीन हो गए हैं। अंतिम संस्कार से पहले उनके घर पर उनके अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया था।

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी अंतिम विदाई
दिवंगत गजल गायक पंकज उधास को अंतिम विदाई देने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके घर पहुंचे थे। शंकर महादेवन भी इसमें शामिल थे। गजल गायक पंकज उधास का अंतिम संस्कार वरली के हिंदू श्मशान घाट पर हुआ। पंकज उधास के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी गई। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
अंतिम यात्रा में फैमिली ने एक-दूसरे को संभाला
पंकज उधास के अंतिम संस्कार में विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज, सलीम सुलेमान, हरिहरण, विद्या बालन, अनूप जलोटा, सोनू निगम पहुंचे थे। पंकज उधास के अंतिम संस्कार के समय इंडस्ट्री के लोगों के आंखों में आंसू नजर आए। पंकज उधास की अंतिम यात्रा में फैमिली एक-दूसरे को संभालते हुए नजर आई। पंकज उधास की बेटियों ने मां का हाथ थामकर उनको संभाला।
लोगों की आंखों में नजर आए आंसू
सभी लोग आंखों में आंसू लिए एक-दूसरे की हिम्मत बढ़ाते दिखाई दिए। पंकज उधास के अंतिम संस्कार के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे थे। पंकज उधास की बेटी रिवा भी काफी इमोशनल हो गई थीं। पिता को याद कर रिवा काफी इमोशनल हो गई थीं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। पंकज उधास के अंतिम दर्शन के लिए सुनील गावस्कर भी श्मशान घाट पर पहुंचे थे।
कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं पंकज उधास
पंकज उधास को कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। उन्हें साल 2006 में भारत सरकार ने पद्मश्री से नवाजा था। इसके अलावा, उन्हें महाराष्ट्र सरकार की ओर से महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार (2012) भी दिया गया है। मशहूर सिंगर और पंकज उधास के दोस्त अनूप जलोटा ने बताया था कि पंकज उधास को पैंक्रियाज यानी अग्नाशय का कैंसर था और ये बात उन्हें 4 महीने पहले ही पता चली थी।












Click it and Unblock the Notifications