पंकज त्रिपाठी ने परिवार संग बनाया देसी लिट्‌टी-चोखा, पैतृक गांव में मना रहे वेकेशन

पंकज त्रिपाठी गांव में अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर देसी अंदाज में लिट्टी-चोखा भी बनाया।

मुंबई, 13 जुलाईः पिछले दिनों ही बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'शेरदिल' रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म रिलीज होने के बाद ही पंकज त्रिपाठी अपने पैतृक गांव बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव में छुट्टियां मना रहे हैं। वह अपने परिवार, दोस्तों और गांव के अन्य लोगों के साथ पिछले 4 दिनों से छुट्टियां मना रहे हैं। पंकज त्रिपाठी गांव में अपने परिवार के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी हर फिल्म रिलीज होने से पहले अपने गांव माता-पिता का आशीर्वाद लेने ज़रूर आते हैं। हालांकि इस बार वह फिल्म 'शेरदिल' रिलीज होने के बाद अपने घर माता-पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं।

पैतृक गांव में मना रहे छुट्टियां

पैतृक गांव में मना रहे छुट्टियां

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार के बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम पंडित बनारस तिवारी और मां का नाम हेमवती देवी है। पिछले 4 दिनों से पंकज त्रिपाठी अपने गांव में अपने परिवार, दोस्तों और गांव वालों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। मुंबई के शोर और भारी बारिश से दूर पंकज त्रिपाणी इन दिनों घर बिहार में अपने पैतृक गांव का आनंद उठा रहे हैं।

परिवार संग बनाया लिट्टी-चोखा

परिवार संग बनाया लिट्टी-चोखा

एनडीटीवी की खबर के अनुसार पंकज त्रिपाठी गांव में अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर देसी अंदाज में लिट्टी-चोखा भी बनाया। पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि करियर में संघर्ष के दिनों से ही वह बहुत अच्छा खाना बना लेते हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें देसी खाने में बहुत मजा आता है। ऐसे में वह कई बार मुंबई में रहते हुए अपने गांव के खाने को मिस करते हैं।

दोस्तों संग बोरवेल में नहाए

दोस्तों संग बोरवेल में नहाए

इस बार गांव पहुंचकर पंकज त्रिपाठी ने अपने परिवार के साथ खुद लिट्‌टी-चोखा बनाया और खाया। वह सुबह-सुबह गांव वाले अंदाज में बोरवेल में भी नहाए। पंकज त्रिपाठी इस समय अपने गांव में सुहावने मौसम का मजा ले रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें घर आने पर बड़ा ही आनंद मिलता है और उनका दिल बहुत खुश हो जाता है। वह मुंबई के शोर से कुछ दिन दूर रहकर खुद को फ्रेश महसूस करते हैं।

मां-बाप से मिलने पहुंचे हैं गांव

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस बार वह करीब 6 महीने बाद अपने गांव आए हैं। गांव में वह अपने माता-पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं। शहर की भाग दौड़ वाली जिंदगी से ब्रेक लेकर वह अपने गांव में बहुत ही खुश हैं। उन्होंने आगे कहा- यहां इत्मिनान है, लगता है जीवन कितना ठहरा हुआ है। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही वह 'फुक्रे 3', 'ओ माई गॉड 2' और वेब सीरीज मिर्जापुर 3 में नजर आने वाले हैं।

काशी विश्वनाथ में भी किए थे दर्शन

आपको बता दें कि मशहूर वेब सीरिज मिर्जापुर में कालीन भईया का रोल निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी हाल ही में सपरिवार काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए भी पहुंचे थे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेक मंगलकामना की थी। इस दौरान पंकज त्रिपाठी और उनका परिवार बेहद साधारण वेशभूषा में दिखाई दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+