'सचिव जी की किस्मत में बस लौकी लिखी है..' रिंकी संग इश्क लड़ाते दिखा अभिषेक त्रिपाठी का दोस्त, देखते रह गए लोग
'पंचायत' सीरीज में पंचायत सचिव के दोस्त सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे रिंकी यानी सानविका संग इश्क लड़ाते नजर आ रहे हैं।
मुंबई, 11 सितंबर: अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'पंचायत' के पहले सीजन ने खूब धमाल मचाया था। दूसरा सीजन रिलीज होते ही दर्शकों के बीच इसे लेकर अच्छा-खासा क्रेज देखने को मिला। सीजन 2 में सचिव जी और रिंकी की धीमे-धीमे आगे बढ़ती लव स्टोरी ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया। वहीं सचिव जी के दोस्त ने भी भांप लिया कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। अब सीरीज में पंचायत सचिव के दोस्त बने सतीश यानी सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे रिंकी यानी सानविका संग इश्क लड़ाते नजर आ रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे लेकर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
रिंकी के साथ दिखे सिद्धार्थ
पंचायत सचिव से गांव मिलने आए उनके दोस्त ने इंस्टाग्राम पर एक रील्स शेयर की है। इसमें वे सरपंच की बेटी रिंकी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। रिंकी को अभिषेक त्रिपाठी संग देखने का सपना देखते रह गए यूजर्स ने जब सचिव जी के दोस्त के साथ रिंकी को देखा तो हैरान रह गए।

वायरल हो रहा वीडियो
सचिव जी के दोस्त और रिंकी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सचिव जी के दोस्त यानी सतीश रे ने वीडियो शेयर कर मजेदार कैप्शन लिखा- मेरा दोस्त एक बंदी के चक्कर में पढ़ाई नहीं कर पा रहा था, इसलिए मैंने उसके भविष्य के खातिर उसकी बंदी पटा ली।

क्या बोले लोग?
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इसपर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इंसानियत जिंदा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि देख रहा है बिनोद सचिव जी ने इनकी बीयर क्या पी ली इन्होंने तो उनकी लाइफ टीयर टीयर कर दी।

यूजर्स ने दिए फनी रिएक्शन
वहीं एक यूजर ने लिखा कि रिंकी भाभी। एक यूजर ने लिखा कि सचिव जी की किस्मत में बस लौकी लिखी है। एक ने कहा कि धोखा हो गया जीतू भईया के साथ। एक ने लिखा कि जीतू को भी टैग कर देते।

18 मई को रिलीज हुआ था सीजन 2
बताते चलें कि पंचायत का दूसरा सीजन 18 मई को रिलीज हुआ था। साल 2020 में रिलीज हुई पंचायत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। पहले सीजन के आखिरी तक रिंकी और प्रधान जी के बीच थोड़ी नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद दर्शक कयास लगाने लगे कि अगला सीजन रिंकी और प्रधान जी की लव स्टोरी को लेकर ही होगा।

मिलते रहे लव स्टोरी के हिंट
हालांकि ऐसा हुआ नहीं। लेकिन फिर भी सीजन 2 में बीच-बीच में रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी के हिंट जरूर मिलते रहे। वहीं सचिव जी और रिंकी के बारे में उनके दोस्त सिद्धार्थ को भी थोड़ा-थोड़ा डाउट जरूर होने लगा था।

सिद्धार्थ ने मचाई खलबली
अब सचिव जी के दोस्त सिद्धार्थ ने रिंकी के साथ ऐसा वीडियो डालकर इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। लोग इसके तीसरे सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दर्शक तीसरे सीजन में किसी बड़े ट्विस्ट का अंदाजा लगाने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications