'मैंने सोचा भाड़ में जाए...' अमिताभ बच्चन से बात कर इस एक्टर को धोना पड़ा नौकरी से हाथ, जानें ऐसा भी क्या कहा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की हर छोटा-बड़ा एक्टर बहुत इज्जत करता है। अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का हर किसी का सपना होता है। मगर एक एक्टर को अमिताभ बच्चन के सामने कुछ कहना इतना भारी पड़ा कि उन्हें अपनी नौकरी से ही हाथ धोना पड़ा। ये एक्टर कौन था और ये बात क्या थी, चलिये समझते हैं।
अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पंचायत 3 में प्रह्लाद चा का रोल निभाने वाले फैसल मलिक को फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है। पंचायत से भले ही उन्हें फैंस का प्यार मिल रहा हो, मगर इंडस्ट्री में वे काफी वक्त से एक्टिव हैं। अब हाल ही में फैसल ने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है।

'द लल्लनटॉप' को दिये एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि कैसे बॉलीवुड के लेजेंट अमिताभ बच्चन के सामने एक सच बोलना उन्हें इस कदर भारी पड़ा कि उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। अमिताभ के साथ अपनी मुलाकात का किस्सा एक्टर ने शेयर किया है।
फैजल मलिक ने बताया कि एक बार वो अनुराग कश्यप के साथ किसी शो के सिलसिले में अमिताभ बच्चन के घर पहुंचे। एक्टर ने कहा कि बच्चन साहब से मिलने का मौका मिल रहा था ऐसे में मैं काफी एक्साइटेड था। उन्होंने कहा कि मैंने जैसी ही उन्हें देखा तो सोचा कि काम भाड़ में जाए और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए कॉपी निकाली।
एक्टर ने कहा कि जब हम अमिताभ बच्चन के घर पर थे तो कुछ ना कुछ लगातार खाने पीने के लिए आ ही रहा था। इसके बाद मुझसे पूछा गया कि क्या मैं लड्डू खाऊंगा। मुझे लगा कि एक्टर तो अपनी उम्र के चलते नहीं खाएंगे। सॉरी मुझे ये कहना तो नहीं चाहिए मगर जैसे ही लड्डू आए, उन्होंने मुझसे पहले ही दो लड्डू खा लिये।
एक्टर ने कहा कि मुझे लगा कि अमिताभ बच्चन अपनी उम्र को लेकर झूठ बोल रहे हैं औऱ वो अभी काफी यंग हैं। एक्टर ने आगे कहा कि इसके बाद काम की बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने मुझसे पूछा कि मुझे क्या लगता है कि हमें शूट को कब शुरू करना होगा। इसपर जवाब देते हुए मैंने कहा कि हमें इसे अभी शूट नहीं करना चाहिए बल्कि 6 महीने के बाद करना चाहिए। इसके बाद जैसे ही उनसे मुलाकात कर हम वापस जाने लगे तो मुझे बोला गया कि तुम इस प्रोजेक्ट पर काम मत करो। ऐसे मेरा सच बोलने पर हुआ।












Click it and Unblock the Notifications