क्या 'पंचायत 3' के रिलीज से पहले ही लीक हुई 'Panchayat 4' की कहानी? खुल गया ये बड़ा राज

Panchayat 3: फुलेरा गांव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि इस गांव में जल्द ही पंचायत बैटने वाली है। ये चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे चर्चित वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल 'पंचायत 3' लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

28 मई 2024 को रिलीज होगी 'पंचायत 3'
पंचायत जैसी साधारण वेब सीरीज से आम लोगों ने खुद को सही तरीके से कनेक्ट किया है। इस वेब सीरीज में उत्तर प्रदेश के एक गांव फुलेरा को लेकर कहानी दिखाई गई है। साल 2020 में 'पंचायत' का पहला सीजन रिलीज हुआ था और इसका दूसरा पार्ट साल 2022 में आया था। अब आगामी 28 मई 2024 को 'पंचायत 3' स्ट्रीम होने वाली है।

panchayat

'पंचायत 4' की रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा
पंचायत 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। लोग बड़ी ही बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि 'पंचायत 3' वेब सीरीज के बाद 'पंचायत 4' भी आने वाली है और इस बारे में सीरीज के अहम किरदारों में एक चंदन रॉय ने लोगों को बताया है।

ऐसी होगी 'पंचायत 4' की कहानी
चंदन रॉय ने इस सीरीज में 'विकास' का रोल निभाया है और उन्होंने एक इंटरव्यू में 'पंचायत 4' की अपडेट दी है। टीवी9 हिंदी डिजिटल की खबर के मुताबिक चंदन रॉय ने बताया है कि जहां 'पंचायत 3' की कहानी खत्म होगी वहीं से 'पंचायत 4' की कहानी शुरू हो जाएगी।

चंदन रॉय ने किया चौंकाने वाला खुलासा
चंदन रॉय ने कहा है- अभी 'पंचायत 3' का ट्रेलर आएगा उसमें आपको पता चल जाएगा कि पूरी सीरीज कैसी होने वाली है। इसमें गोला, बारूद, शोला, शबनम और भी बहुत धमाल होने वाला है। वहीं जहां से 'पंचायत 3' खत्म होगी बस वहीं से 'पंचायत 4' शुरू होगी।

'मेकर्स ने लोगों के लिए बहुत कुछ सोच रखा है'
चंदन रॉय ने आगे कहा है- तीसरे पार्ट में दर्शकों को बहुत कुछ देखने को मिलेगा। वहीं चौथे पार्ट में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी उम्मीद लोगों ने 'पंचायत' से नहीं की होगी। साल 2020 में पहला पार्ट आया था, 2022 में दूसरा पार्ट आया, अब 2024 में तीसरा पार्ट आ रहा है तो 'पंचायत 4' के लिए भी फैंस को इंतजार करना होगा। मेकर्स ने लोगों को एंटरटेन करने के लिए बहुत कुछ सोच रखआ है।

'इलेक्ट्रिशियन के रोल का दिया था ऑडिशन'
चंदन रॉय ने बताया कि उन्हें पहले इस सीरीज में इलेक्ट्रीशियन के रोल के लिए चुना गया था। वो इलेक्ट्रिशियन के रोल का ही ऑडिशन देने गए थे। फिर कुछ दिनों के बाद उनके पास फोन आया और कहा गया कि उन्हें सीरीज में 'विकास' के रोल के लिए चुना गया है। इलेक्ट्रिशियन का रोल अभिषेक झा ने किया था जो कुछ देर के ही नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+