'घंटी नहीं बजी...' जब पहली बार पामेला से मुलाकात कर बोले यश चोपड़ा, आखिर कैसे शुरू हुई ये लव स्टोरी?

Pamela Chopra love story: पाम चोपड़ा के निधन के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। उनका रेडिफ को दिया एक इंटरव्यू खूब चर्चा में है। जिसमें यश चोपड़ा ने उनसे मिलकर भी कहा कि घंटी नहीं बजी।

Pamela Chopra

Pamela and Yash Chopra love story: मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का हाल ही में निधन हो गया है। 85 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। यश और पमेला की शादी 1970 में हुई थी।

फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग पामेला को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस बीच यश चोपड़ा और पमेला की लव स्टोरी काफी चर्चा में है।

यश बोले- 'घंटी नहीं बजी'
रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में एक दफा पामेला ने स्वीकार किया था कि ये दोनों के लिए भी लव एट फर्स्ट साइट नहीं था। मिलने का पूरा प्लान उनके फैमिली फ्रेंड और एक्टर रोमेश शर्मा ने किया था। हालांकि, इससे पहले भी वे कई दफा मिल चुके थे। जब वे अपनी मुलाकात के बाद घर वापस आईं तो माता-पिता ने उनसे पूछा कि कैसा रहा कि उन्होंने कहा कि कुछ खास नहीं है। ठीक-ठाक ही रही। वहीं जब यश चोपड़ा के परिवार वालों ने उसने पूछा तो उन्होंने बड़ा ही मजेदार जवाब देते हुए कहा कि घंटी नहीं बजी।

'पहले लगा बहन को देख रहे हैं'
पामेला ने बताया कि पहली बार यश से उनकी मुलाकात एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। वहां वे अपनी चचेरी बहन के साथ आई हुई थीं, जो काफी सुंदर थी। पामेला को लगा कि यश बार-बार उसे ही देख रहे हैं, जबकि बाद में पता चला कि वे पामेला को ही देख रहे थे। इसके बाद एक संगीत समारोह में वे दोबारा मिले, जहां पामेला ने गाना गाया था। यश चोपड़ा उनकी आवाज से काफी प्रभावित हुए और उनकी तारीफ भी की थी।

जब यश की फ्लाइट छूटी
दिल्ली में थोड़ी थी मुलाकात के बाद यश की फ्लाइट छूट गई और उन्हें रुकना पड़ा। ऐसे में वे पामेला से एक बार फिर मिलने के लिए तैयार हो गए। पामेला कहती हैं कि मैंने इस बार यश का एकदम अलग रूप देखा। उन्होंने कुर्ता और लुंगी पहन रखी थी।फर्श पर बैठे ढोलकी बजा रहे थे। ये बहुत ही मजेदार था। हम निश्चिंत थे क्योंकि हमें दूर दूर तक इस बात का अहसास ही नहीं था। जब आप शादी के लिए किसी से मिलते हैं तो एक प्रेशर होता है। लेकिन हमारे केस में ऐसा नहीं था क्योंकि हमने तय कर लिया था कि शादी नहीं करेंगे।

'मैं उन्हें पसंद करने लगी'
लेकिन तभी कुछ अलग हुआ और मैं उन्हें पसंद करने लगी। उनकी ओर से भी ऐसे ही कुछ रिएक्शन मिलने लगे और फिर घर जाकर वे अपने परिवार वालों से बोले कि घंटी बज गई। बताते चलें कि यश चोपड़ा ने 'जब तक है जान' फिल्म के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+