पलाश मुच्छल पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, स्मृति मंधाना के दोस्त का शॉकिंग खुलासा, पुलिस में की गई शिकायत

Palash Muchhal Fraud: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना से सगाई टूटने के बाद चर्चा में आए पलाश मुचुछल अब एक गंभीर कानूनी विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं।

पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपए की धोखधड़ी का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र के सांगली जिले में पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस खबर ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। फिलहाल इस मामले में स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Palash Muchhal

फाइनेंसर वैभव माने ने दर्ज कराई शिकायत

-इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले वैभव माने, जो पेशे से एक फिल्म फाइनेंसर हैं, ने पलाश मुच्छल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

-वैभव माने का दावा है कि पलाश मुच्छल ने उनसे एक फिल्म प्रोजेक्ट के लिए 40 लाख रुपये लिए थे लेकिन कई साल बीत जाने के बावजूद न तो फिल्म बनी और न ही पैसे लौटाए गए।

स्मृति मंधाना के पिता ने कराई थी पहचान

-शिकायत में ये भी कहा गया है कि जब पलाश मुच्छल सांगली आए थे, तब स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ने ही दोनों की पहचान कराई थी। आपको बता दें कि वैभव माने महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना काफी अच्छे दोस्त हैं।

-वैभव माने के मुताबिक भरोसे के आधार पर उन्होंने रकम दी थी लेकिन जब पैसे वापस मांगे गए तो पलाश ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और बाद में साफ इनकार कर दिया।

पुलिस को सौंपे गए लेन-देन के दस्तावेज

वैभव माने ने पुलिस को इस पूरे मामले से जुड़े लेन-देन के दस्तावेज और अन्य सबूत भी सौंप दिए हैं। फिलहाल सांगली पुलिस इन सभी कागजात की जांच कर रही है और मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।

पलाश मुच्छल ने साध रखी है चुप्पी

इस पूरे विवाद पर पलाश मुच्छल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि मामला धोखाधड़ी का है या किसी व्यावसायिक विवाद का।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी क्यों टूटी थी?

-जानकारी के अनुसार नवंबर 2025 में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी टूट गई थी, जिसने फैंस को चौंका दिया था। इसके पीछे मुख्य कारण स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब होना और फिर पलाश मुच्छल द्वारा तनाव के कारण आगे बढ़ने का फैसला करना बताया गया।

-दूसरी तरफ पलाश मुच्छल की मां ने बताया था कि उनके बेटे तनाव में थे जिसके कारण उन्होंने शादी टालने का फैसला किया था।
शादी के टलने के बाद, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी थीं। स्मृति ने पलाश को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था और सारी तस्वीरें भी हटा दी थीं।

-पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कन्फर्म किया था कि वह अपनी निजी जिंदगी से आगे बढ़ रहे हैं और बाद में स्मृति ने भी शादी कैंसिल होने की पुष्टि कर दी थी। ये रिश्ता 5 साल की दोस्ती के बाद शादी में बदलने वाला था लेकिन आखिरकार ये टूट गया। हालांकि इस मुद्दे पर स्मृति मंधाना या पलाश मुच्छल ने कभी खुलकर बयान नहीं दिया और दोनों ने इसे निजी मामला बताया।

लगातार विवादों में घिरे हैं पलाश मुच्छल

स्मृति मंधाना से सगाई टूटने के बाद से ही पलाश मुच्छल लगातार किसी न किसी वजह से खबरों में बने हुए हैं। अब 40 रुपए लाख की कथित धोखाधड़ी का ये मामला उनकी मुश्किलें और बढ़ा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+