'मुझे देखने कोई नहीं आएगा क्योंकि...', 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर पलक तिवारी ने क्यों कही ये बात?

पलक तिवारी जल्द ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। पलक तिवारी का कहना है कि फिल्म में उन्हें देखने कोई भी थिएटर नहीं आएगा।

Palak Tiwari

Palak Tiwari: मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अक्सर अपने सिजलिंग लुक्स से फैंस को दीवाना बना देती हैं। अब वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस बेहद एक्साइटेड हैं।

क्या ट्रेलर में ना दिखने से परेशान हैं पलक तिवारी?
हाल ही में पलक तिवारी से एक चैट शो के दौरान फिल्म के ट्रेलर में नहीं नजर आने पर सवाल किया गया कि इससे उनको किस तरह की परेशानी हुई? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म में उन्हें देखने के लिए जनता बिल्कुल भी एक्साइटेड नहीं है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म में उनका होना या होना इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Palak Tiwari

'मुझे देखने कोई नहीं आएगा'
पलक तिवारी ने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि, 'मैं खुश हूं कि मैं इस फिल्म में हूं और मुझे पता था कि मुझे देखने के लिए कोई नहीं आ रहा है। फिल्म में मेरा होना या ना होना कोई मायने नहीं रखता। यह फिल्म सलमान खान की है और उन्होंने शुरू में कहा था जो कि सच है कि इस फिल्म में हमारी कास्टिंग इसलिए हुई है क्योंकि हम कैरेक्टर्स में फिट बैठते हैं'।

Palak Tiwari

Recommended Video

    Shweta Tiwari की बेटी Palak Tiwari ने Lip Surgery पर Trollers को दिया करारा जवाब | वनइंडिया हिंदी

    इस दिन रिलीज होगी फिल्म
    पलक तिवारी ने दावा किया कि, फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में ऑडियंस सिर्फ सलमान खान को देखने आएगी। बता दें कि, फिल्म का डायरेक्शन फरहाद सामजी ने किया है। इसमें सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंद्र सिंह, राघव जुयाल और जस्सी गिल जैसे एक्टर्स लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+