'नो नेकलाइन' वाला बयान देकर पलक तिवारी को हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैंने गलती कर दी अब...'

पलक तिवारी ने कहा था कि, फिल्म के सेट पर सलमान खान ने लड़कियों के कपड़ों को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। अब इस बयान पर एक्ट्रेस ने सफाई दी है।

Palak Tiwari

Palak Tiwari On No Neckline: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से पलक तिवारी ने बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही एक्ट्रेस अपने एक बयान की वजह से काफी चर्चा में आ गई। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि सलमान खान ने फिल्म के सेट पर लड़कियों के लिए सख्त नियम बनाए हैं।

नो-नेकलाइन वाले बयान पर पलक तिवारी ने दी सफाई
पलक तिवारी ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म के सेट पर सलमान खान ने सभी लड़कियों को डीप नेक ड्रेस पहनने की इजाजत नहीं दी है। उसके लिए उन्होंने कुछ सख्त नियम बनाए है जिसका सभी को पालन करना पड़ता है। एक्ट्रेस के इस बयान की वजह से सलमान खान काफी ट्रोल भी हुए थे। अब एक्ट्रेस ने इस पर सफाई दी है।

एक्ट्रेस बोलीं- 'मैंने गलती कर दी'
पलक तिवारी ने हाल ही में फिल्म ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस बयान पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. हालांकि मुझे इस बात का बुरा नहीं लगा है। सलमान सर एक बेहद समझदार व्यक्ति हैं और वो मुझे जानते हैं कि मैं कभी भी उनके बारे में कुछ भी गलत नहीं कहूंगीं।

'मैं इसे सीखने के अनुभव के रूप में लेती हूं'
पलक तिवारी ने बातचीत के दौरान आगे कहा, 'मैं इसे सीखने के अनुभव के रूप में लेती हूं। ये सीखने का सबसे अच्छा तरीका है। मैंने गलती की है, मैं सीखूंगी और ये कुछ ऐसा है जिसे मैं अपने पूरे जीवन के लिए ध्यान में रखूंगी'। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने सलमान खान को लेकर ऐसा क्या था जिसकी वजह से बवाल मचा।

पलक तिवारी के बयान पर बोले सलमान खान
दरअसल, पलक तिवारी ने फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन के दौरान सलमान खान के साथ फिल्म के सेट में कुछ रूल्स का खुलासा किया था। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। इसके बाद जब सलमान खान से इस पर मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है, ये जो औरतों की बॉडी है, वो बहुत कीमती है. वो जितनी ढकी हुई होगी, मुझे लगता है उतनी बेहतर है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+