क्या Ibrahim Ali Khan और पलक तिवारी करेंगे शादी? करीबी सूत्र ने किया खुलासा, कहा- 'दोनों 3 साल से कर रहे...'
Ibrahim Ali Khan Palak Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों उनका नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों अक्सर एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं। जिसकी वजह से कई बार दोनों की डेटिंग की अफवाहें भी उड़ीं।
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को कई बार पार्टीज और डिनर डेट पर साथ देखा गया है। वहीं हाल ही में पलक इब्राहिम और उनके परिवार के साथ गोवा वेकेशन पर गई थीं। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के रिश्ते के बारे में परिवार वालों को भी पता है। हालांकि हर बार पलक ने इस रिश्ते को खारिज कर दिया। वहीं अब उनके एक करीबी सूत्र ने दोनों के रिश्ते का सच बता दिया।

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इब्राहिम और पलक के करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि दोनों पिछले 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और वह इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। करीबी ने कहा, 'दोनों 3 साल से एक-दूसरे के साथ हैं। पलक इब्राहिम की फैमिली के भी काफी क्लोज है. लेकिन पलक और इब्राहिम नहीं चाहते हैं कि वो अफेयर की वजह से खबरों में रहें। दोनों फिलहाल अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं।'
सूत्र ने आगे कहा कि, 'अभी दोनों एक दूसरे की कंपनी एंजॉय कर रहे हैं और एक दूसरे को और जान रहे हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी और लगभग 3 साल से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और एक दूसरे के क्लोज भी हैं। पलक और इब्राहिम एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा अच्छे लगते हैं।'
वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी ने साल 2023 में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को भले ही खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन पलक तिवारी को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं इब्राहिम अली खान की बात करें तो, वह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। जिसको डायरेक्ट करण जौहर करेंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट खुशी कपूर नजर आएंगी। हालांकि फिल्म के नाम पर अभी विचार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications