क्या पाकिस्तानी सिंगर के गाने पर नाचे सलमान-शाहरुख? Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी
खुद को महान सिंगर बताने वाले पाकिस्तान के 58 वर्षीय चाहत फतेह अली खान बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। उनका गाना 'हाय हाय ओये होये बदो बदी' खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रील्स और मीम बना रहे हैं। अब एक क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही नजर आ रहे हैं।
बताते चलें कि बदो बदी गाना बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसपर जिसे देखो वो रील्स और वीडियोज बना रहा है। अब एक और क्लिप इसी से जुड़ा वायरल है, जिसे बॉलीवुड स्टार्स के यूनिक डांस स्टेप्स को मैशअप करके एडिट किया गया है। ये बेहद फनी लग रहा है।

क्लिप को इंस्टाग्राम पर dubgururjlucky नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सनी देओल और करिश्मा कपूर के मशहूर सॉन्ग्स का मेशअप बनाया गया है। क्लिप को देखने के बाद ऐसा लग रहा है मानो वे इस पाकिस्तानी सिंगर के गाने पर नाच रहे हों। मगर बता दें कि वीडियो फनी तरीके से एडिट किया गया है।
इस गाने को इतनी खूबसूरती से एडिट किया गया है, मानो सभी सितारे हाय हाय ओये होये बदो बदी गाने पर ही डांस कर रहे हों। इस क्लिप में सलमान खान और शाहरुख खान समेत कई सितारों को क्लिप को एडिट किया गया है। ये देखने में काफी फनी लग रहा है।
वीडियो को देखने के बाद लोग हंसते हंसते लोटपोट हो रहे हैं। क्लिप को अभी तक 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।












Click it and Unblock the Notifications