पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने बॉलीवुड को बताया बेहतर, इरफान खान के साथ हिट हुई थी केमिस्ट्री

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर (Saba Qamar) ने फिर से बॉलीवुड (Bollywood) में काम करने की इच्छा व्यक्त की है।

नई दिल्ली, 12 मार्च। पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर (Saba Qamar) ने एक बार फिर से बॉलीवुड (Bollywood) में काम करने की इच्छा व्यक्त की है। सबा कमर ने कहा कि उन सभी भारतीय कलाकारों को धन्यवाद देने का मौका नहीं मिला जिनके साथ बॉलीवुड में काम किया था। सबा बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन, कंगना रनौत, श्रीदेवी और आलिया भट्ट के साथ मुझे फिल्मफेयर की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामित किया जा चुका है। अभिनेता (Irfan Khan) के साथ काम करने का अवसर मिलने को वे खुश किस्मती मानती है।

'जिन्ना नाटक' फेमस हुईं सबा

'जिन्ना नाटक' फेमस हुईं सबा

अभिनेत्री सबा कमर इरफान खान (Irfan Khan) के साथ काम किस्मत मानती हैं। उन्होंने बॉलीवुड स्टार विद्या बालन के साथ वर्ष 2017 में एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में काम किया था। इस फिल्म की बड़ी प्रशंसा हुई थी। सबा ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं अपना बेस्ट करूंगी। मैं पॉजिटिव हूं। अल्लाह की इच्छा है कि मैं बॉलीवुड में फिर काम करूं।' सबा भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण हिंदी फिल्मों में अभिनय नहीं कर पा रही हैं।

सबा ने बॉलीवुड को बताया बेहतर

सबा ने बॉलीवुड को बताया बेहतर

सबा कमर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में कहा है कि मुझे भारतीय कलाकारों को धन्यवाद देने का मौका नहीं मिला। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं। मुझे खुशी है कि विद्या बालन, कंगना रनोट, श्रीदेवी और आलिया भट्ट के साथ मुझे फिल्मफेयर की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामांकित किया गया। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे इरफान खान साहब के साथ काम करने का मौका मिला।'

सामाजिक फिल्में हैं सबा को पसंद

सामाजिक फिल्में हैं सबा को पसंद

पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा (Saba Qamar) को बॉलीवुड की सामाजिक विषय पर बनी फिल्में पसंद हैं। 'बधाई दो', 'चंडीगढ करे आशिकी' और पैडमैन जैसी फिल्मे उन्हें पसंद हैं। सबा ने 'इरफान खान के साथ फिल्म 'हिंदी मीडियम' में काम किया था। सबा कमर का मानना है कि बॉलीवुड जैसे पात्रों को दिखाकर समाज को शिक्षित किया जा रहा है। ऐसा होना आवश्यक है। सबा कमर ने कहा कि हमने पर्याप्त किरदार निभाए हैं। अपने कार्य में जिन चुनौतियों का सामाना किया है उसके विषय में बात करने की आवश्यकता है।

अल्लाह कि इच्छा कि मैं बॉलीवुड में काम करूं

अल्लाह कि इच्छा कि मैं बॉलीवुड में काम करूं

सबा ने कहा कि बॉलीवुड में मुझे काम मिलता है तो मैं बेहतर करूंगी। उन्होंने अपने को एक सकारात्म सोच वाली लड़की बताया और कहा कि अब अल्लाह की इच्छा है कि मैं बॉलीवुड में फिर से काम करूं।'

लाहौर पुलिस ने जारी किया था अरेस्ट वारंट

लाहौर पुलिस ने जारी किया था अरेस्ट वारंट

आपको बता दें कि पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन्होंने लाहौर की मस्जिद वजीर खान में एक डांस वीडियो की शूटिंग की है। मस्जिद में इसकी अनुमति नहीं थी। जिसके बाद सबा के खिलाफ पाकिस्तान की एक कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया था। मामले में सबा कमर के साथ सिंगर बिलाल सईद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

बॉलीवुड में काम नहीं कर पा रहीं सबा कमर

बॉलीवुड में काम नहीं कर पा रहीं सबा कमर

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण वे बॉलीवुड (Bollywood) में काम नहीं कर पा रही हैं। इससे पहले अभिनेत्री सबा कमर ने फिल्म 'हिंदी मीडियम' में किया था। इस फिल्म की काफी प्रशंसा हुई थी। इस बॉलीवुड फिल्म में इरफान और सबा दोनों का अभिनय दमदार था। इरफान और सबा कमर की केमिस्ट्री भी काफी अच्छी दिख रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+