खुद से 18 साल छोटी हसीना संग रोमांस करेगा पाक का SRK, 'जवान बेटी' संग अकसर वायरल होती हैं तस्वीरें
Pakistani actor Humayun Saeed: पाकिस्तान के कुछ एक्टर्स ऐसे हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं हैं। एक्टर हुमायूं सईद भी उन्हीं एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर 52 साल के हो चुके हैं मगर फिर भी उनकी फिटनेस के लोग दीवाने हैं। वे अपनी फिटनेस से कई सारे यंग स्टार्स को भी मात देते हैं। ऐसे ही उन्हें पाक सिनेमा का शाहरुख खान नहीं कहा जाता।
हुमायूं का पाक सिनेमा में काफी नाम है। अब एक्टर हाल ही में जेंटलमेन ड्रामा में नजर आने वाले हैं। इस ड्रामा के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं मगर क्या आप जानते हैं कि सबसे खास बात तो ये है कि इस ड्रामा में एक्टर खुद से 18 साल छोटी एक्ट्रेस संग नजर आने वाले हैं।

बताते चलें कि इस सीरीज से जुड़े एक गाने तुम्हारी चुप के टीजर में एक्टर खुद से 18 साल छोटी यमुना संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। दोनों को एक साथ स्क्रीन शेयर करता देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ लेकर भी एक्टर काफी चर्चा में रहते हैं। साल 1995 में एक्टर ने समीना से शादी रचाई थी, जो कि पाकिस्तानी सिनेमा की जानी-मानी प्रोड्यूसर हैं। दोनों की अभी तक कोई औलाद नहीं है, जबकि शादी को अच्छा खासा समय हो चुका है।
एक्टर की कोई औलाद नहीं है बावजूद इसके वे एक महिला संग दिखते हैं, जिसे देखने के बाद फैंस का मानना हैं कि ये महिला उनकी बेटी है। मगर क्या आप जानते हैं कि ये महिला एक्टर की बेटी नहीं हैं बल्कि उनकी साली हैं।
मगर दोनों एक दूसरे के साथ बाप-बेटी जैसा बॉन्ड शेयर करते हैं। एक्टर की बात करें तो वे चांदनी रातें, मेरे पास तुम हो जैसे फेमस पाकिस्तानी ड्रामा में काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications