'इस्लाम भूल गए क्या', गोविंदा के पैर छूने पर पाकिस्तानी एक्टर फहद मुस्तफा पर भड़के लोग, मचा बवाल

पाकिस्तानी एक्टर फहद मुस्तफा का गोविंदा के पैर छुते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। अब पाकिस्तानी एक्टर को इसकी वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा है।

Fahad Mustafa Touch Govinda Feet: हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर फहद मुस्तफा दुबई में हुए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स अवॉर्ड में शिरकत की। इस मौके पर उन्हें अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। स्टेज पर जैसे ही वह अवॉर्ड लेने पहुंचे तो उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तारीफों के पुल बांध दिए। फहद ने अपने एक्टिंग करियर का श्रेय गोविंदा को दिया और स्टेज से उतरकर उनके पैर छुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फहद मुस्तफा ने की गोविंदा की तारीफ

फहद मुस्तफा ने की गोविंदा की तारीफ

फहद ने स्टेज पर गोविंदा की तारीफ करते हुए कहा कि, 'जब मैंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी तो मैंने गोविंदा सर से इंस्पायर होकर की थी। सर, मैं आपको बहुत बड़ा फैन हूं और मैंने जो भी एक्टिंग करनी है, वो आपके जैसी करनी है। तभी उन्होंने रणवीर सिंह का जिक्र कर कहा, 'फिर इंडस्ट्री में रणवीर सिंह आ गए। सर हम आपके भी फैन हैं।' फहद ने आगे कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि पाकिस्तान और भारत एक बार फिर से एकजुट हो जाएं और अच्छा काम करे।'

स्टेज से उतरकर छूए एक्टर के पैर

स्टेज से उतरकर छूए एक्टर के पैर

फहद मुस्तफा ने गोविंदा की तारीफ करने के बाद स्टेज से उतरे और भागते हुए गोविंदा के पास गए। जिसके बाद उन्होंने बिना देरी करे एक्टर के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। तभी गोविंदा सीट से उठकर उन्हें गले लगाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद फहद, रणवीर के पास गए। रणवीर तुरंत उठे और फहद को गले लगाया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

फहाद की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। गोविंदा का पैर छुना उन पर भारी पड़ गया। अब लोग जमकर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। कोई कह रहा है कि ये इस्लाम के विरुद्ध है तो कोई कह रहा है कि मैं मुसलमान कहलाने लायक नहीं हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उनके मुस्लिम होने पर सवाल उठा रहे हैं।

पैर छुने पर मचा बवाल

पैर छुने पर मचा बवाल

फहद की इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनसे बेहद नाराज हैं और उन पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अपना धर्म छोड़कर उनका ही धर्म अपना लो। तुम जैसे लोग मुसलमान कहलाने के लायक नहीं हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'ये भूल गया क्या कि वो मुस्लिम है और हम इस तरह नहीं करते हैं।' एक ने लिखा, 'क्या तुम सच में मुस्लिम हो'।

कौन हैं फहाद मुस्तफा?

कौन हैं फहाद मुस्तफा?

सरहद के उस पार गोविंदा के जबरा फैन और पाकिस्तान के मशहूर एक्टर फहद मुस्तफा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इनका नाम पाकिस्तानी सिनेमा इंडस्ट्री में बड़े एक्टर्स में गिना जाता है। फहद ने अपने एक्टिंग करियर में कई टीवी शोज और कई बड़ी फिल्मों में काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+