अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई का सड़क हादसे में निधन, बहन की हालत नाजुक
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता तिवारी और बहनोई राजेश तिवारी सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। यह हादसा निरसा में जीटी रोड पर शनिवार शाम 4 बजे हुआ।
हादसे में पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी का निधन हो गया है। जबकि बहन सरिता की हालत काफी गंभीर है, वह अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। सरिता को धनबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार राजेश तिवारी और उनकी पत्नी सरिता तिवारी बिहार के कमलपुर से पश्चिम बंगाल के चितरंजन जा रहे थे। लेकिन निरसा बाजार के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार के आगे का हिस्सा तहस-नहस हो गया।
हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकाला और उन्हें धनबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां राजेश तिवारी की मौत हो गई। सरिता को सर्जिकल आईसीयू में में भर्ती कराया गया।
बता दें कि पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी भारतीय रेलवे में नौकरी करते हैं। उन्हें चितरंजन में पोस्टेड किया गया था। परिवार के अनुसार वह चितरंजन से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उनकी कार का एक्सिडेंट हो गया।
पिछले वर्ष अगस्त माह में पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हो गया था। पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का 99 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। परिवार के करीबी सदस्यों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। गौर करने वाली बात है कि पंकज त्रिपाठी हालिया नेटफ्लिक्स सीरीज मर्डर मुबारक में नजर आए थे। उन्हें सेकरेड गेम्स, गैंग्स ऑफ वासेपुर, मिर्जापुर, क्रिमिनल जस्टिस, ओएमजी 2, गुंजन सक्सेना जैसी लोकप्रिय फिल्मों के लिए जाना जाता है। स्त्री, बरेली की बर्फी में भी वो नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications