Shiv Kumar Sharma Profile: टूट गई शिव-हरि की जोड़ी, जिनके संगीत पर थिरकीं श्रीदेवी-जूही जैसी नायिकाएं

नई दिल्ली, 10 मई। मंगलवार को मशहूर संतूर वादक और Padma Vibhushan से सम्मानित पंडित शिव कुमार शर्मा ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिव कुमार शर्मा पिछले काफी वक्त से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे लेकिन आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। 84 वर्ष के शिव कुमार शर्मा के निधन से आज संगीतकारों की महान जोड़ी शिव-हरि हमेशा के लिए टूट गई।

Recommended Video

    Santoor Maestro Pandit Shiv Kumar Sharma का निधन, देश-विदेश में शोक की लहर | वनइंडिया हिंदी
    टूट गई शिव-हरि की जोड़ी

    टूट गई शिव-हरि की जोड़ी

    दरअसल भारतीय शास्त्रीय संगीत को विश्वस्तर पर एक अलग पहचान दिलाने वाले संतूर वादक शिव कुमार शर्मा और मशहूर बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया ने साथ में मिलकर बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में संगीत दिया इसलिए हिंदी सिनेमा में उन्हें शिव-हरि के नाम से पुकारा जाता था। आपको बता दें कि रेखा हो या श्रीदेवी या फिर जूही चावला ये सभी रूपहले पर्दे की मशहूर तारिकाओं ने शिव-हरि के ही अनुपम संगीत पर ही अपनी ताल ठोंकी और लोगों को अपने नृत्य से प्रभावित किया।

    शिव-हरि के संगीत ने किया कमाल

    शिव-हरि के संगीत ने किया कमाल

    आपको बता दें कि इस जोड़ी ने फिल्म सिलसिला (1981), फासले (1985), चांदनी (1989), लम्हे (1991), और डर (1993) जैसी हिट फिल्मों में संगीत दिया था। वो यशराज बैनर के फेवरेट संगीतकारों में एक थे। इस बैनर की फिल्में हमेशा ही म्यूजिकल हिट रही हैं, चांदनी का सुपर हिट गीत 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं' के संगीतकार शिव-हरि ही थे। आपको बता दें कि कि फिल्म चांदनी (1989), लम्हे (1991), और डर (1993) में एक स्पेशल म्यूजिकल सेंगमट था, जिनमें फिल्म की नायिकाओं ने अपने डांस से पर्दे पर वाहवाही बटोरी थी,उसमें संगीत शिव-हरि की जोड़ी का ही था।

    पंडित शिव कुमार शर्मा का जन्म जम्मू में हुआ था

    पंडित शिव कुमार शर्मा का जन्म जम्मू में हुआ था

    आपको बता दें कि मूलरूप से जम्मू के रहने वाले पंडित शिव कुमार शर्मा का जन्म मशहूर गायक उमा दत्त शर्मा के घर हुआ था और उनकी मातृभाषा डोगरी थी।। मात्र 13 बरस से संतूर बजाने वाले शिव कुमार शर्मा ने साल 1955 में पहली बार स्टेज शो किया था।

    Padma Shri और Padma Vibhushan से सम्मानित

    Padma Shri और Padma Vibhushan से सम्मानित

    उनकी पत्नी का नाम मनोरमा शर्मा है। उनके दो बेटे हैं , जिनमें से एक बेटा राहुल उन्हीं की तरह संतूर वादक हैं, शिव कुमार शर्मा का म्यूजिक एलबम Call of the Valley काफी हिट हुआ था। उन्हें साल 1991 में Padma Shri और साल 2001 में Padma Vibhushan से नवाजा गया था।

    पुरस्कारों की लिस्ट

    • Honorary citizenship of the city of Baltimore पुरस्कार 1985
    • संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार: 1986
    • Platinum Disc for Call of the Valley
    • Platinum Disc : फिल्म सिलसिला (1981)
    • Gold Disc: फिल्म फासले (1985)
    • Platinum Disc: फिल्म चांदनी (1989
    • पंडित चतुर लाल उत्कृष्टता पुरस्कार - 2015

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+