Deepika Padukone के 'बेशर्म रंग' पर मुंबई पुलिस से शिकायत, एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन की मांग

बॉलीवुड फिल्म पठान में एक्ट्रेस भगवा रंग की ड्रेस को लेकर विवाद के बीच मूवी के एक्टर, एक्ट्रेस और निर्माता व निर्देशकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी है।

Pathaan movie

Pathaan movie: बॉलीवुड फिल्म पठान फिल्म (Pathaan movie) के 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के भगवा परिधान को लेकर साकीनाका पुलिस थाने (Sakinaka Police) में शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

हालांकि मामले में अभी तक साकीनाका पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। बता दें कि बॉलीवुड फिल्म पठान के एक गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की ड्रेस (बिकनी) और उस पर गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर विवाद बढ़ रहा है। इस बीच ऑनलाइन वार भी देखने को मिल रही है।

7 राज्यों में पठान फिल्म का विरोध

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर 7 राज्यों में विरोध हो रहा है। बिहार के मुजफ्फरपुर में फिल्म के एक्ट्रेस और एक्टर, फिल्म निर्माता समेत बिहार के मुजफ्फरपुर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण और फिल्म निर्मात आदित्य चोपड़ा समेत कुल पांच लोगों पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहीं बिहार, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात समेत महाराष्ट्र में प्रदर्शन हो रहे हैं।

क्या है विवाद
पठान फिल्म के गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहन रखी है। गाने बोल 'बेशर्म रंग' हैं। ऐसे में हिंदू धर्म का प्रतीक भगवा रंग पर इस तरह की ड्रेस और गाने को लेकर विरोध हो रहा है। बेशर्म रंग के बोल वाले गाने पर एक्ट्रेस डांस कर रही हैं जो कि भगवा रंग के जुड़ी आस्था वालों के लिए काफी आपत्तिजनक है। विरोध में शामिल लोगों का कहना है कि पवित्र रंग भगवा का प्रयोग बिकिनी के लिए स्वीकार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+