OTT Releases This Week: इस हफ्ते घर बैठे मिलेगा एक से बढ़कर एक फिल्म और सीरीज का मजा, देखें लिस्ट
OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आपको एंटरटेन करने के लिए भरपूर खजाना लेकर आ रहे हैं। इस हफ्ते भारत देश के नागरिक स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करेंगे। ऐसे में नेटफ्लिक्स, जियोसिनेमा, अमेजन प्राइम वीडियो और सोनीलिव जैसे प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। जिसमें देशभक्ति का जलवा देखने को मिलेगा।
जियोसिनेमा पर 11 अगस्त को रहस्य से भरपूर फिल्म 'द ड्रॉप' का प्रीमियर होगा। मेघान फैही और ब्रैंडन स्केनार अभिनीत यह थ्रिलर एक खतरनाक पहली डेट के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके बाद, अमेज़न प्राइम वीडियो पर 13 अगस्त को जासूसी सीरीज 'बटरफ्लाई' रिलीज़ होगी, जिसमें डैनियल डे किम एक पूर्व अमेरिकी खुफिया ऑपरेटिव की भूमिका में हैं, जिसे रेबेका (रीना हार्डेस्टी) नामक एक खतरनाक एजेंट मारना चाहती है।

उसी दिन, 13 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर 'फिक्स्ड' नामक एक एडल्ट एनिमेटेड कॉमेडी आएगी। इसी दिन सोनीलिव पर टीवीएफ की कोर्टरूम कॉमेडी 'कोर्ट कचहरी' भी स्ट्रीम होगी। जिसमें आशीष वर्मा और पवन मल्होत्रा पिता-पुत्र की कहानी को रोचक तरीके से दिखाएंगे। 15 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर अपराध ड्रामा 'नाइट ऑलवेज कम्स' रिलीज़ होगी।
एलियन: अर्थ (जियोसिनेमा)
रिलीज़ डेट: 13 अगस्त
एक्टर्स: सिडनी चांडलर, टिमोथी ओलीफेंट, एलेक्स लॉथर, सैमुअल ब्लेंकिन, एस्सी डेविस, आदर्श गौरव
ये सीरीज फ़र्गो के नोआ हॉले की रिडले स्कॉट की 1978 की फिल्म एलियन की प्रीक्वल है। पृथ्वी पर आधारित यह हॉरर सीरीज वेंडी (सिडनी चांडलर) नामक एक युवा महिला और सैनिकों के एक ग्रुप की कहानी बताती है। जो एक अंतरिक्ष यान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद होने वाले प्रभावों से निपटते हैं।
सारे जहां से अच्छा (नेटफ्लिक्स)
रिलीज़ डेट: 13 अगस्त
स्टार्स: प्रतीक गांधी, सनी हिंदुजा, सुहैल नय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर, अनुप सोनी
ये सीरीज गौरव शुक्ला ने बनाई है। जो पीरियड ड्रामा है और तनावपूर्ण 1970 के दशक पर आधारित है। इसमें प्रतीक गांधी भारतीय जासूस विष्णु शंकर के रूप में अपने पाकिस्तानी समकक्ष आईएसआई एजेंट मुर्तजा मलिक (सनी हिंदुजा) से लड़ते हुए दिखाई देंगे।
तेहरान (ज़ी5)
रिलीज़ डेट: 14 अगस्त
स्टार्स: जॉन अब्राहम, नीरू बाजवा, मानुषी छिल्लर
जॉन की ये फिल्म काफी दिनों से इंतजार कर रही थी। आखिरकार अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है। जॉन अब्राहम दिल्ली पुलिस के एसीपी राजीव कुमार की भूमिका निभाते हैं, जो ईरान, इज़राइल और भारत इन तीन देशों में संदिग्ध बन जाते हैं। बावजूद इसके, वह अपना नाम साफ़ करने के लिए एक खतरनाक मिशन पर जाते हैं। अरुण गोपालन ने इसे डायरेक्ट किया है। यह फिल्म दिल्ली में इज़राइली दूतावास के पास हुए 2012 के बमबारी पर आधारित है।
अंधेरा (अमेज़न प्राइम वीडियो)
रिलीज़ डेट: 14 अगस्त
स्टार्स: प्राजक्ता कोहली, सुरवीन चावला, प्रिया बापट, करणवीर मल्होत्रा
एक्सेल एंटरटेनमेंट की ये हॉरर सीरीज है। जिसमें एक युवा महिला के गायब होने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें इंस्पेक्टर कल्पना कदम (प्रिया बापट) और परेशान मेडिकल छात्र जय (करणवीर मल्होत्रा) इस रहस्यमय मामले को सुलझाने की कोशिश करते हैं। आठ एपिसोड वाली इस सीरीज में एक ऐसी अनकही अंधेरी शक्ति है जो सभी को अपने वश में करने की धमकी देती है।












Click it and Unblock the Notifications