OTT Release List This Week: इस हफ्ते लगेगा थ्रिल और सस्पेंस का तड़का, जाने किस प्लेटफॉर्म पर क्या होगा रिलीज
OTT Movies And Series Release List This Week: हर हफ्ते दर्शकों को ओटीटी पर रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों का इंतजार रहता है। ऐसे में इस हफ्ते यानी 19 मई से लेकर 25 मई तक ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बहुत कुछ नया आने वाला है। जिसमें थ्रिल, रोमांस, ड्रामा, एक्शन और सर्वावइल थ्रिलर जैसे जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।
इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे की नेटफ्लिक्स, सोनी लिव, जियोहॉटस्टार, प्राइम वीडियोज और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर कौन सी सीरीज और फिल्म रिलीज होने वाली हैं। पढ़िए ये रिपोर्ट।

फियर स्ट्रीट: प्रॉम क्वीन (Fear Street: Prom Queen)
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ये फिल्म आर.एल. स्टाइन की बुक पर बेस्ड है। इसमें मर्डर मिस्ट्री, सुरनैचुरल ट्विस्ट्स और सस्पेंस जैसे जॉनर देखने को मिलेंगे। ये 23 मई को रिलीज होगी।
हंट (Hunt)
मलयालम इंडस्ट्री में इन दिनों एक से बढ़कर एक कंटेंट बन रहा है। इसी कड़ी में अब हंट आ रही है। ये कहानी फॉरेंसिक डॉक्टर कीर्ति की है। जिसका किरदार भावना
निभा रही हैं। ये कहानी एक लापता स्टूडेंट के रहस्य को सुलझाने की है। सीरीज 23 मई को मनोरमा मैक्स पर रिलीज होगी।
अभिलाषम (Abhilasham)
प्राइम वीडियो पर 23 मई को रिलीज होने वाली सीरीज अभिलाषम एक लव स्टोरी जॉनर की है। कहानी अभिलाष की है जो एक लड़की से प्यार करता है। लेकिन इजहार करने में कतराता है। लेकिन उसके दोस्त कुछ ऐसा करते हैं कि पूरे जीवन में उथल पुथल मच जाता है। सैजू कुरुप और तन्वी में लीड रोल में हैं।
ट्रुथ ऑर ट्रबल (Truth or Trouble)
ये एक रियलिटी सीरीज है। इसे यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल होस्ट करेंगे। शो में कपल्स और फैमिलीज को लाइ डिटेक्टर का सामना करना होगा। ये जियो हॉटस्टार पर 23 से स्ट्रीम होगा। बतौर होस्ट ये हर्ष का पहला शो है।
इसके अवाला इस हफ्ते 23 मई को ही राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ रिलीज होगी। ये पहले 9 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर की वजह से इसकी रिलीज डेट टाल दी गई। वहीं, 6 जून को ये फिल्म प्राइम वीडियो पर भी रिलीज हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications