OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर लें इन वेब सीरीज और फिल्मों का मजा, देखें 'ककूड़ा' से लेकर 'पिल' तक
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ढेरों फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इन वेब सीरीज और फिल्मों का मजा आप बारिश के मौसम में घर पर बैठकर ही ले सकते हैं। आपको बता दें कि हर हफ्ते दर्शक नई ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में इस बार दर्शकों के पास काफी सारे ऑप्शन मौजूद होंगे।
आइए आपको बताते हैं कि जुलाई के दूसरे हफ्ते में कौन-कौन सी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनकों आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं और मजा ले सकते हैं।

कमांडर करण सक्सेना
इस एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज में रॉ एजेंट कमांडर करण सक्सेना की कहानी दिखाई गई है। इस सीरीज में मुख्य किरदार के रूप में एक्टर गुरमीत चौधरी नजर आ रहे हैं। इस सीरीज की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद पर आधारित है। ये सीरीज गत 8 जुलाई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।
वाइल्ड वाइल्ड पंजाब
अगर आपको कॉमेडी और मस्ती-मजाक पसंद है, तो इस हफ्ते एक मजेदार फिल्म का मजा आप घर बैठकर ले सकते हैं। फिल्म 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। इस फिल्म में मंजोत सिंह, वरुण शर्मा, सनी सिंह और जस्सी गिल नजर आ रहे है। 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई 2024 को रिलीज हो चुकी है।
36 डेज
'36 डेज' एक थ्रिलर फिल्म है। इसमें लीड रोल में नेहा शर्मा नजर आएंगी। उन्होंने फराह नाम की एक ऐसी लड़की का रहस्यमय किरदार निभाया है, जो आपने आसपास के लोगों की जिंदगी में भूचाल ले आती है। धीरे-धीरे जब परतें उठती हैं और सच्चाई सामने आती है, तो तहलका मच जाता है।इस फिल्म में नेहा शर्मा के साथ पूरब कोहली, श्रुति सेठ, शारिब हाशमी, अमृता खाविलकर और चंदन रॉय सान्याल भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। ये फिल्म12 जुलाई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होगी।
ककूड़ा
सोनाक्षी सिन्हा, साकिब सलीम और रितेश देशमुख की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'ककूड़ा' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के मथुरा के रतौड़ी गांव की है। इस गांव पर कई साल से एक श्राप लगा हुआ है। यहां हर घर में दो दरवाजे हैं, जो एक जैसे दिखते हैं और इसी में रहस्य छुपा है। 'ककूड़ा' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 12 जुलाई 2024 को रिलीज होगी।
पिल
वेब सीरीज पिल में फार्मासूटिकल इंडस्ट्री के काले सच को दिखाया गया है। इस वेब सीरीज में रितेश देशमुख नजर आएंगे, जिन्होंने डॉ. प्रकाश का किरदार निभाया है। वह मेडिकल के फील्ड में वर्क एथिक्स को बदलना चाहते हैं। 'पिल' को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 12 जुलाई 2024 से देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications