OTT Movies Release List This Week: बिंज वॉच के लिए हो जाइए तैयार, आने वाली हैं जबरदस्त फिल्में और सीरीज
OTT Movies Release List This Week: हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ रिलीज होता रहता है। आप दर्शकों को भी कुछ न कुछ नया देखने का इंतजार रहता है। इस हफ्ते यानी 28 अप्रैल से लेकर 4 मई तक ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बहुत कुछ नया आने वाला है। जिसमें थ्रिल, रोमांस, ड्रामा, एक्शन और सर्वावइल थ्रिलर जैसे जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।
हम अपनी इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं कि इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5, सोनीलिव समेत अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। विस्तार से पढ़िए ये रिपोर्ट।

1.कॉस्टाओ (Costao)
नवाजुद्दीन सिद्दकी की फिल्म कॉस्टाओ 1 मई को ZEE5 पर रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी 1990 के गोवा में सेट है। एक कस्टम ऑफिसर कॉस्टाओ की कहानी है। जो एक ड्रग माफिया को मारता है और खुद फंस जाता है। इस फिल्म में एक्शन और सस्पेंस दोनों देखने को मिलेगा।
2. द इटर्नॉट (The Eternaut)
ये सीरीज साइंस फिक्शन सीरीज है, जो अर्जेंटीना की कॉमिक बुक पर बनाई गई है। इसमें सर्वाइवर ब्यूनस आयर्स में एलियन इनवेजन के खिलाफ लड़ाई लड़ते नजर आएंगे। सीरीज में टाइम ट्रैवल और थ्रिल भी देखने को मिलेगी। नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।
3. कुल: द लिगेसी ऑफ द रायसिंग्स (Kull: The Legacy of the Raisingghs)
इस थ्रिल सीरीज में निमरत कौर, रिद्धि डोगरा और अनमोल पाराशर नजर आएंगे। सीरीज में शाही परिवार में हत्या के बाद सत्ता की जंग को दिखाती है। इस सीरीज को बीकानेर के बैकड्रॉप पर सेट किया गया है। इसमें कुछ रहस्य भी दिखाए जाएंगे। सीरीज जियोहॉटस्टार में 2 मई 2025 को रिलीज होगी।
4. ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे: लव किल्स (Black White & Gray: Love Kills)
इसमें प्यार धोखा और मर्डर मिस्ट्री, सबकुछ मिलेगा। साथ ही सस्पेंस और इमोशनल ट्विस्ट भी मिलेंगे। ये मल्टी जॉनर पसंद करने वालो के लिए एक शानदार बिंज वॉच बन सकती है। ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे को आप सोनी लिव में 1 मई 2025 से देख सकते हैं।
5.ब्रोमांस (Bromance)
ये एक मलयालम कॉमेडी फिल्म है, जिसमें महिमा नांबियार लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी में लड़का अपने भाई के दोस्तों के साथ एक सफर पर जाता है। जो मजेदार होता जाता है। फिल्म में भरपूर हंसी का डोज देखने को मिलेगा। 1 मई को ये जी5 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications