Oscars 2025: भारत में कब और कहां देख सकेंगे ऑस्कर अवॉर्ड 2025?

Oscars 2025 Live: एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन करने जा रहा है। यह समारोह अमेरिका में लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगा। अमेरिका के समयनुसार इस इवेंट की शुरुआत 2 मार्च की रात 8 बजे होगी। वहीं, भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी को 3 मार्च की सुबह 5:30 बजे से देख पाएंगे। इसे स्टार मूवीज और जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।

Oscars 2025 Live

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 से जुड़े अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते ​रहिए।

LIVE Feed
Mar 02, 2025, 5:52 PM IST

'अनुजा' की शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में जगह

इस साल भारत की ओर से एडम जे ग्रेव्स के निर्देशन में बनी ‘अनुजा’ ने लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में अपनी जगह बनाई है।
Mar 02, 2025, 4:49 PM IST

बेस्ट फिल्म कैटेगरी में 10 नाम शामिल

बेस्ट फिल्म कैटेगरी में 10 नाम शामिल हैं। इसमें ड्यून: पार्ट 2, द ब्रूटलिस्ट और एमिलिया पेरेज के बीच कड़ी टक्कर है। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि एमिलिया पेरेज इस कैटेगरी में अवॉर्ड हासिल कर सकती है।
Mar 02, 2025, 4:36 PM IST

97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स को कॉमेडियन, राइटर और प्रोड्यूसर कॉनन ओ'ब्रायन होस्ट करेंगे

97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स को कॉमेडियन, राइटर और प्रोड्यूसर कॉनन ओ'ब्रायन होस्ट करेंगे। वो एमी अवॉर्ड विनर भी हैं। इसके पहले पिछले दो अवॉर्ड जिमी किमल ने होस्ट किया थे।
Mar 02, 2025, 4:08 PM IST

इस बार ऑस्कर में एक से बढ़कर एक फिल्में नॉमिनेट हुई

इस बार ऑस्कर में एक से बढ़कर एक फिल्में नॉमिनेट हुई हैं। इसमें साल 2024 में रिलीज हुई एमिलिया पेरेज, अनोरा, द ब्रूटलिस्ट और कॉन्क्लेव जैसी फिल्में बेस्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेटेड है। बेस्ट डायरेक्टर लिस्ट में सीन बेकर, ब्रैडी कॉर्बेट और जेम्स मैंगोल्ड का नाम भी लिस्ट में है।
Mar 02, 2025, 3:53 PM IST

फिल्म अनुजा को ऑस्कर 2025 की उम्मीद

ऑस्कर 2025 में भारत की तरफ से एक उम्मीद फिल्म अनुजा से है। ये शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेटेड है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसे गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। हालांकि ये 3 मार्च को पता चलेगा कि फिल्म को क्या मिला।
Mar 02, 2025, 3:39 PM IST

ऑस्कर अवॉर्ड्स की कई खासियत

इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड्स की कई खासियत हैं। कुछ को कई सारी कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है, लेकिन कुछ रेस से बाहर हो गए हैं। एमिलिआ पेरेज को सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशन और द ब्रूटिलिस्ट और विक्ड को 10-10 नॉमिनेशन मिले हैं। इस बार भारत से सिर्फ एक फिल्म रेस में हैं।
Mar 02, 2025, 3:12 PM IST

भारत में कब और कहां देख सकेंगे ऑस्कर अवॉर्ड 2025?

अगले कुछ घंटों में दुनियाभर में मशहूर अवॉर्ड सेरेमनी ऑस्कर शुरू हो जाएगी। अमेरिका के समयनुसार इस इवेंट की शुरुआत 2 मार्च की रात 8 बजे होगी। वहीं, भारत में इसे 3 मार्च की सुबह 05:30 बजे से लाइव देख पाएंगे। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। अगर आपके पास इसका प्रीमियम मेंबरशिप है। टीवी पर आप इसे स्टार मूवीज़ चैनल पर लाइव देख सकेंगे।
Mar 02, 2025, 3:06 PM IST

Oscars 2025 Winner Predictions: ये होंगे इस साल के ऑस्कर विजेता

Oscars 2025 Winner Predictions: ये होंगे इस साल के ऑस्कर विजेता, लिस्ट में शामिल हैं आपकी फेवरेट फिल्में
Mar 02, 2025, 2:12 PM IST

Oscars 2025: अकेडमी अवॉर्ड्स में भारत की फिल्मों का स्टेटस क्या

Oscars 2025: अकेडमी अवॉर्ड्स में भारत की फिल्मों का स्टेटस क्या, जानिए कौन करेगा इवेंट होस्ट?
Mar 02, 2025, 2:12 PM IST

Oscar 2025: कब और कहां देख सकेंगे 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स?

Oscar 2025: कब और कहां देख सकेंगे 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स? जानें भारत में कैसे देख पाएंगे लाइव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+