Oscars 2025 Winner Predictions: ये होंगे इस साल के ऑस्कर विजेता, लिस्ट में शामिल हैं आपकी फेवरेट फिल्में
Oscars 2025 Winner Predictions: अगले कुछ घंटों में दुनियाभर में मशहूर अवॉर्ड सेरेमनी ऑस्कर शुरू हो जाएगी। अमेरिका के समयनुसार इस इवेंट की शुरुआत 2 मार्च की रात 8 बजे होगी। वहीं, भारत में इसे 3 मार्च की सुबह 05:30 बजे से लाइव देख पाएंगे। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। अगर आपके पास इसका प्रीमियम मेंबरशिप है। टीवी पर आप इसे स्टार मूवीज़ चैनल पर लाइव देख सकेंगे।
इस बार ऑस्कर में एक से बढ़कर एक फिल्में नॉमिनेट हुई हैं। इसमें साल 2024 में रिलीज हुई एमिलिया पेरेज, अनोरा, द ब्रूटलिस्ट और कॉन्क्लेव जैसी फिल्में बेस्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेटेड है। बेस्ट डायरेक्टर लिस्ट में सीन बेकर, ब्रैडी कॉर्बेट और जेम्स मैंगोल्ड का नाम भी लिस्ट में है। आप इस खबर में जानिए कौन सी फिल्में और एक्टर जीत सकते हैं।

बेस्ट फिल्म कैटेगरी में 10 नाम शामिल हैं। इसमें ड्यून: पार्ट 2, द ब्रूटलिस्ट और एमिलिया पेरेज के बीच कड़ी टक्कर है। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि एमिलिया पेरेज इस कैटेगरी में अवॉर्ड हासिल कर सकती है। दूसरी तरफ बेस्ट एक्टर कैटेगरी में द ब्रूटलिस्ट के लिए एड्रियन ब्रॉडी और टिमोथी चालमेट जो ए कम्पलीट अननोन के लिए नॉमिनेट हुए हैं। उनके बीच टक्कर है। वहीं, एमिलिया पेरेज की कार्ला सोफिया गैस्कॉन और सिंथिया एरिवो (विक्ड) के बीच टसल देखने को मिलेगी। अब देखना ये है कि सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशन हासिल करने वाली एमिलिया पेरेज जीतती है या फिर 8 नॉमिनेशन प्राप्त करने वाली कॉन्क्लेव। ये सारे सवाल के लिए हमें बस कुछ देर का ही इंतजार करना होगा।
बता दें, भारत की तरफ से किरण राव की लापता लेडीज को ऑफिशियल ऑस्कर भेजा गया था। लेकिन वो इस रेस में पहले ही राउंड में बाहर हो गई। फिल्ममेकर पायल कपाडिया की फिल्म ऑल वी इमैजिन एज़ लाइट (All We Imagine As Light) को यहां बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के अलावा सभी कैटेगरी में भेजा। लेकिन ये किसी भी कैटेगरी में नॉमिनेट नहीं पाई। हालांकि इस फिल्म ने दुनियाभर के कई फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाई है। इसे कान में सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। अब ऑस्कर 2025 में भारत की तरफ से एक उम्मीद फिल्म अनुजा से है। ये शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेटेड है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसे गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। हालांकि ये 3 मार्च को पता चलेगा कि फिल्म को क्या मिला।












Click it and Unblock the Notifications