Oscar 2025: कब और कहां देख सकेंगे 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स? जानें भारत में कैसे देख पाएंगे लाइव
Oscar 2025: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरुस्कार 'ऑस्कर अवॉर्ड' को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जाता है। इसी कड़ी में 97वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी को लेकर भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
97वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी
हालांकि इस साल लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग से हॉलीवुड इंटस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन इसके बावजूद आगामी 2 मार्च 2025 को 97वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया है। अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने ऑस्कर 2025 की रेस मे शामिल 323 फीचर फिल्मों की अनाउंसमेंट भी कर दी है।

आइए आपको बताते हैं कि ऑस्कर अवॉर्ड 2025 को आप घर पर बैठे कहां और कब देख सकते हैं-
97वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी की डिटेल्स
-97वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा। इस साल पहली बार कॉमेडियन कॉनन ओ ब्रायन बतौर होस्ट नजर आएंगे।
-इसी बीच अवॉर्ड प्रेजेंटर्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। आधिकारिक पहली लिस्ट में जो एल्विन, स्टर्लिंग के ब्राउन, विलेम डैफो, एना डे आर्मास, लिली-रोज डेप, सेलेना गोमेज, गोल्डी हॉन, कॉनी नीलसन, बेन स्टिलर और ओपरा विन्फ्रे का नाम शामिल है।
-इसके अलावा दूसरी लिस्ट में हैली बेरी, पेनेलोप क्रूज, ऐल फैनिंग, वूपी गोल्डबर्ग, स्कारलेट जोहानसन, जॉन लिथगो, एमी पोहलर, जून स्क्विब और बोवेन यांग का नाम शामिल किया गया है।
कब होगा ऑस्कर 2025 का आयोजन?
-फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड यानी ऑस्कर 2025 का आयोजन आगामी 2 मार्च 2025 की रात को लॉस एंजेलिस में होगा। ये अवॉर्ड फंक्शन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।
-अगर आप भी ऑस्कर अवॉर्ड 2025 को लाइव देखना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा।
-भारत में ऑस्कर अवॉर्ड 2025 का लाइव प्रसारण 3 मार्च 2025 को सुबह 5:30 बजे से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगा। खास बात है कि इस प्लेटफॉर्म पर आप अपने फोन में भी ऑस्कर अवॉर्ड को देख सकते हैं।
इन चैनल पर शाम को होगा टेलीकास्ट
-इसके अलावा, आप चाहे तो स्टार मूवीज और स्टार मूवीज सिलेक्ट पर भी ऑस्कर अवॉर्ड की लाइव स्ट्रिमिंग को देख सकते हैं।
-इसके अलावा जो दर्शक इस इवेंट को लाइव मिस कर देंगे, उन्हें उसी दिन रात को 8:30 बजे अवॉर्ड फंक्शन को फिर से देखने का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications