Oscars 2025: अकेडमी अवॉर्ड्स में भारत की फिल्मों का स्टेटस क्या, जानिए कौन करेगा इवेंट होस्ट?
Oscars 2025: महज कुछ घंटो में 97th Academy Awards (Oscars 2025) का आगाज होगा। ये दुनियाभर में सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है। हर किसी की नजर इस पर होती है। इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड्स की कई खासियत हैं। कुछ को कई सारी कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है, लेकिन कुछ रेस से बाहर हो गए हैं। एमिलिआ पेरेज को सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशन और द ब्रूटिलिस्ट और विक्ड को 10-10 नॉमिनेशन मिले हैं। इस बार भारत से सिर्फ एक फिल्म रेस में हैं।
2025 ऑस्कर की सेरेमनी भी लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगी। इस इवेंट की शुरुआत 2 मार्च की रात 8 बजे होगी। ये अमेरिका के समयनुसार है। वहीं, भारत में इसे 3 मार्च की सुबह 05:30 बजे से लाइव देख पाएंगे। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। अगर आपके पास इसका प्रीमियम मेंबरशिप है। टीवी पर आप इसे स्टार मूवीज़ चैनल पर लाइव देख सकेंगे। अब हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि भारत की ऑस्कर में क्या पोजिशन है।

भारत की तरफ से किरण राव की लापता लेडीज को ऑफिशियल ऑस्कर भेजा गया था। लेकिन वो इस रेस में पहले ही राउंड में बाहर हो गई। फिल्ममेकर पायल कपाडिया की फिल्म ऑल वी इमैजिन एज़ लाइट (All We Imagine As Light) को यहां बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के अलावा सभी कैटेगरी में भेजा। लेकिन ये किसी भी कैटेगरी में नॉमिनेट नहीं पाई। हालांकि इस फिल्म ने दुनियाभर के कई फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाई है। इसे कान में सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। अब ऑस्कर 2025 में भारत की तरफ से एक उम्मीद फिल्म अनुजा से है। ये शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेटेड है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसे गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। हालांकि ये 3 मार्च को पता चलेगा कि फिल्म को क्या मिला।
बता दें, 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स को कॉमेडियन, राइटर और प्रोड्यूसर कॉनन ओ'ब्रायन होस्ट करेंगे। वो एमी अवॉर्ड विनर भी हैं। इसके पहले पिछले दो अवॉर्ड जिमी किमल ने होस्ट किया थे।












Click it and Unblock the Notifications