Oscar 2023: खत्म हुआ इंतजार और ऑस्कर 2023 की हो रही है शुरुआत, यहां देखें नॉमिनेशनल की लिस्ट
Oscars 2023: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार ऑस्कर की जल्द ही शुरुआत होने वाली है। इस बार आरआरआर का गाना नातु-नातु बेस्ट ऑरिजनल डांस के लिए सिलेक्ट किया गया है।

Oscars 2023: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार ऑस्कर अवॉर्ड्स जल्द ही शुरू होने जा रहे हैं। 12 मार्च को लॉस एंजलिस में आयोजित होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स में बहुत कुछ शानदार और धमाकेदार होने वाला है। 13 मार्च की सुबह इस अवॉर्ड शो का टेलीकास्ट भारत में किया जाएगा। ऑस्कर 2023 का सीधा प्रसारण एबीसी पर किया जाएगा। ऐसे में लोग इन अवॉर्ड्स को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।
पीपुल मैगजीन के अनुसार, जीमी किमेल इस साल के पुरस्कार की मेजबानी करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2017-2018 में मेजबानी की थी। पिछले साल के मेजबान की बात करें, तो वे एमी शूमर, वांडा साइक्स और रेजिना हॉल थे। इस साल के ऑस्कर प्रजेंटर्स क बात करें, तो इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी.जॉर्डन, रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज, ट्रॉय कोत्सुर, ज्वेन जॉनसन, जेनिफर कोनेली, सैमुअल एल.जैक्सन, मेलसा मैक्कार्थी, जो सलदाना, डॉनी येन और जोनाथन शामिल हैं।
बताते चलें कि इस बार लेडी गागा को छोड़कर सभी नॉमिनीज 12 मार्च में प्रदर्शन करेंगे। इस बार ऑस्कर भारत के लिए भी काफी खास है। आरआरआर का गाना नातु-नातु बेस्ट ऑरिजनल डांस के लिए सिलेक्ट किया गया है। इस गाने ने इस साल की शुरुआत में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीता था।
वहीं शौनक सेन की ऑल दैड ब्रीथ्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म और गुनीत मोंगा की द एलिफेंट व्हिस्पर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए नॉमिनेट किया गया है। बेस्ट फिल्म की बात करें तो ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट , द बंशीज ऑफ एनिशरिन, एलविस, एव्रीथिंग एव्रीवेयर ऑल एट वन्स, द फैबलमैन्स, टार, टॉप गन: मेवरिक, ट्रायएंगल ऑफ सैडनेस, वुमन टॉकिंग, अवतार: द वे ऑफ वॉटर, एनिमेटेड फीचर फिल्म, गुलिमेरो डेल टॉर्स पिनोच्चियो, मार्सेल द शेल विद शूज ऑन, पस इन बूट्स: द लास्ट विश, द सी बीस्ट और टर्निंग रोड को नॉमिनेट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications