ऑस्कर के मंच पर Will Smith ने पहले जड़ा जोरदार थप्पड़, फिर माफी मांगते हुए बोले-'प्यार पागल बना देता है'
ऑस्कर के मंच पर Will Smith ने पहले जड़ा जोरदार थप्पड़, फिर माफी मांगते हुए बोले-'प्यार पागल बना देता है'
नई दिल्ली, 28 मार्च: ऑस्कर 2022 के मंच पर जोरदार हंगामा देखने को मिला है। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विल स्मिथ ने ऑस्कर के होस्ट और प्रजेंटर क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ मारकर सबको चौंका दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने अपनी पत्नी जैडा पिंकेट-स्मिथ के बारे में मजाक बनाने के लिए कॉमेडियन क्रिस रॉक को घूंसा मारा था। हालांकि थप्पड़ मारने के थोड़ी देर बार ही विल स्मिथ ने माफी भी मांगी और कहा कि प्यार में आप पागल हो जाते हैं। विल स्मिथ का ये थप्पड़ मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानें क्यों Will Smith ने जड़ा थप्पड़?
ऑस्कर 2022 के मंच पर पर कॉमेडियन क्रिस रॉक शो को होस्ट करते हुए मशहूर एक्टर विल स्मिथ की पत्नी पर कमेंट किया। क्रिस रॉक ने फिल्म 'जी.आई. जेन' को लेकर विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ को कनेक्ट किया और मजाक बनाया। जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन पर कमेंट करते हुए कॉमेडियन क्रिस रॉक ने कहा, फिल्म 'जी.आई. जेन-2' का इतंजार जेडा पिंकेट (विल स्मिथ की पत्नी) नहीं कर सकती हैं, क्योंकि फिल्म में लीड एक्ट्रेस का लुक बाल्ड (गंजा) था।''

Will Smith गुस्से में मंच पर गए और क्रिस रॉक को जड़ा थप्पड़
अपनी पत्नी के बारे में ये मजाक सुन विल स्मिथ को गुस्सा आ गया। वह खड़े होकर मंच पर गए और फिर क्रिस रॉक को मुक्का मार दिया। बता दें कि विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ को एक बीमारी है, जिसका नाम Alopecia है। इसी गंजेपन की बीमारी की वजह जेडा पिंकेट स्मिथ ने अपने बाल हटवा लिए हैं। शायद इसलिए विल स्मिथ को इस पर मजाक पसंद नहीं आया और उन्होंने चलते शो में अपना गुस्सा जाहिर किया और कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ा।
Recommended Video

गुस्से में बोले Will Smith- मेरी पत्नी का नाम कभी मत लेना
थप्पड़ मारने के बाद भी विल स्मिथ का गुस्सा शांत नहीं हुआ था। अपनी जगह पर आकर बैठने के बाद स्मिथ को चिल्लाते हुए सुना गया था। जिसमें वह कह रहे थे, "मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से बाहर रखो।" सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। लोग विल स्मिथ का गुस्सा देख हैरान हैं। जहां कई लोगों ने स्मिथ के गुस्से को जायद ठहराया है, तो वहीं कई लोगों ने इसे गलत व्यवहार कहा है।

किंग रिचर्ड फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीता विल स्मिथ ने
बता दें कि विल स्मिथ को ऑस्कर 2022 में अपनी फिल्म किंग रिचर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। किंग रिचर्ड फिल्म के लिए विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। किंग रिचर्ड फिल्म टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स के पिता रिचर्ड विलियम्स के जीवन पर आधारित है। फिल्म में रिचर्ड विलियम्स का जूनून और अपने बच्चों को बेहतरीन खिलाड़ी बनाने का जोश दिखाया गया है। इस फिल्म के लिए विल स्मिथ की काफी प्रशंसा की जा रही है।

माफी मांगते हुए Will Smith- प्यार में पागल कर देता है
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेते हुए विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। विल स्मिथ ने कहा, 'मैं अकैडेमी से माफी मांगना चाहता हूं। मैं अपने साथ नॉमिनेट हुए साथी से भी माफ मांगता हूं। असल में आपकी फिल्मों का असर रियल लाइफ में भी दिखता है। मैं रिचर्ड विलयम्स की तरह ही असल जिंदगी में भी सनकी पिता की तरह लग रहा हूं....लेकिन प्यार आपको पागल बना देता है और पागलपंती वाली चीजें करवाता है।''
#badboys3 #gijane2 #willsmith #chrisrock #oscars #besttvever
— Guy Springthorpe (the pistol slug) (@GuySpringthorpe) March 28, 2022
Can't believe what I just saw live on screen pic.twitter.com/YiijPRQENt
will did as he should !! that “joke” was ridiculous :) #oscars #willsmith #chrisrock pic.twitter.com/0OvuZmgvuu
— immy/ace adores roo 🖇 cherik defender !! (@MQGNETOS) March 28, 2022












Click it and Unblock the Notifications