OSCARS: जानिए कौन हैं वो 13 भारतीय फिल्में जिन्हें मात देकर कूझंगल ने मारी ऑस्कर में एंट्री
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर: भारत की ओर से ऑस्कर 2022 के लिए तमिल फिल्म 'कूझंगल' नाम फाइनल हो चुका है। इसी के साथ आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा भी हो चुकी है। बतौर निर्देशक पीएस विनोथराज की पहली फिल्म कूझंगल (कंकड़) ऑस्कर 2022 के लिए भेजी जाएगी। दरअसल, ऑस्कर में फिल्म भेजने को लेकर जूरी ने 14 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिसमें से 13 फिल्मों को पछाड़कर तमिल फिल्म ने ये कमाल कर दिखाया है।

इंडिया की तरफ से इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता विग्रेश शिवन ने सोशल मीडिया पर इस बात दी जानकारी शेयर करते हुए खुशी जाहिर की। वहीं भारत से ऑस्कर की दौड़ के लिए चुनी गई 14 फिल्में के बारे में जानिए...
दरअसल, भारत की ओर भेजी जाने वाली फिल्मों में से 14 भारतीय फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया था। उनमें से सिर्फ एक फिल्म ही आगे भेजी गई है। बाकी की बात करें तो 13 फिल्मों में विद्या बालन की 'शेरनी', शूजीत सरकार की बनी विक्की कौशल स्टारर 'सरदार उधम', सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह', पंकज त्रिपाठी की 'कागज', फरहान अख्तर की 'तूफान' का नाम हिंदी फिल्मों में था। इसी के साथ मराठी फिल्मों में आटा वेल जाली, करखानिसांची वारी और गोदावरी का नाम शामिल था। वहीं तमिल फिल्म मंडेला, मलयालम फिल्म नायट्टू और गोजरी फिल्म लैला और सतगीत के साथ-साथ असमिया फिल्म ब्रिज का नाम इस लिस्ट में था।
कूझंगल के नाम कई अवॉर्ड
आपको बता दें कि तमिल फिल्म ने इस वर्ष रॉटरडैम के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित टाइगर पुरस्कार जीता था। फरवरी 2021 में 'कूझंगल' को नीदरलैंड में आयोजित रॉटरलैंड के 50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications