Oscars 2024: Oppenheimer का जलवा, बनी बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर का किसे मिला अवार्ड?

अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में 96वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 का ऐलान हो रहा है। जैसा कि सबको अंदाजा था ओपेनहाइमर के लिए किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर चुने गए हैं। साल 2023 की बायोपिक फिल्म ओपेनहाइमर कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में अपना दमखम दिखा चुकी है। इससे पहले बाफ्टा अवॉर्ड्स में भी ओपेनहाइमर को बेस्ट फिल्म चुना गया था।

आपको बता दें कि 'ओपेनहाइमर', मार्गोट रोबी की 'बार्बी', 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून', 'द होल्डोवर्स', 'एनाटॉमी ऑफ ए फॉल', 'मैइस्ट्रो', 'पास्टर लाइव्स' और 'पूअर थिंग्स' को ऑस्कर की दौड़ में पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी है।

Oscars 2024 Winners List

आपको बता दें कि ओपेनहाइमर फिल्म परमाणु बम के जनक अमेरिकी भौतिक विज्ञानी जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में पिकी ब्लाइंडर्स के चर्चित अभिनेता किलियन मर्फी ने ओपेनहाइमर का किरदार निभाया है। 'ओपेनहाइमर' इससे पहले सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन ग्लोब, क्रिटिक चॉइस और BAFTA अवॉर्ड भी जीत चुकी है।

ओपेनहाइमर फिल्म के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मिला है। ये उनके करियर का पहला ऑस्कर है। ओपेनहाइमर के डायरेक्शन के लिए क्रिस्टोफर नोलन को बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। बाफ्टा में भी क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर रहे थे।

ऑस्कर 2024 विजेताओं की लिस्ट-

बेस्ट अभिनेत्री - एम्मा स्टोन

बेस्ट अभिनेता - सिलियन मर्फी

बेस्ट निर्देशन - क्रिस्टोफर नोलन

बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग - 'व्हाट वाज आई मेड फॉर?' फिल्म बार्बी'

लुडविग गोरानसन बेस्ट ओरिजनल स्कोर - 'ओपेनहाइमर'

बेस्ट साउड -'द जोन ऑफ इंटरेस्ट'

बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री: डेविन जॉय रैंडोल्फ, 'द होल्डओवर्स'

बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: 'वार इज ओवर नाउ'

बेस्ट एनिमेटेड फीचर: 'द बॉय एंड द हेरॉन'

बेस्ट ओरिजनल स्क्रिप्ट: 'एनाटॉमी ऑफ ए फॉल'

बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले: 'अमेरिकन फिक्शन'

बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइल: 'पुअर थिंग्स'

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: 'पुअर थिंग्स'

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: 'पुअर थिंग्स'

बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फीचर: 'द जोन ऑफ इंटरेस्ट'

बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेता: रॉबर्ट डाउनी जूनियर, 'ओपेनहाइमर'

बेस्ट फिल्म एडिटिंग: 'ओपेनहाइमर'

बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म - 'द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी शुगर'

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - 'ओपेनहाइमर'

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म - '20 डेज इन मारियुपोल'

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म - 'द लास्ट रिपेयर शॉप'

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स - 'गॉडज़िला माइनस वन'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+