Oscar 2025: क्या कैंसिल होगा ऑस्कर 2025? लॉस एंजिल्स में लगी आग ने किया ऐसा काम, सामने आया ये बड़ा सच
Oscar 2025: लॉस एंजिल्स में लगी आग ने बहुत कुछ तबाह कर दिया है। कई सेलेब्स के घर तबाह हो गए हैं, तो वहीं कई लोगों की जान भी चली गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि लॉस एंजिल्स में फैली आग की वजह से साल 2025 के ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी कैंसिल कर दिया जाएगा।
क्या कैंसिल होगा ऑस्कर 2025?
रूमर्स फैले हुए हैं लॉस एंजिल्स के भयावह आग की वजह से ऑस्कर 2025 को कैंसिल कर दिया गया है। ये फंक्शन आगामी 2 मार्च 2025 को होने वाला था। दरअसल द सन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आग की वजह से 97वें अकादमी अवॉर्ड्स को कैंसिल किए जाने की प्लानिंग बनाई जा रही है।

ऑस्कर 2025 को लेकर बड़ा अपडेट
-अब अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया गया है। वहीं हॉलीवुड रिपोर्टर ने पुष्टि की है कि ये दावे पूरी तरह से झूठे हैं।
-हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के मुताबिक अकदामी के एक सीनियर अधिकारी ने साफ कहा है कि ऑस्कर 2025 को कैंसिल करने की कोई प्लानिंग नहीं हो रही है और न ही ऐसी कोई एडवाइजरी कमेटी मौजूद है, जिसमें कथित तौर पर टॉम हैंक्स और मेरिल स्ट्रीप जैसी हस्तियां शामिल हैं।
-अकदामी के सीनियर अधिकारी ने बताया है- ऑस्कर से जुड़े सभी फैसले सिर्फ 55 लोगों के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा लिए जाते हैं। लॉस एंजिल्स के जंगल की आग की वजह से कुछ एडजेस्टमेंट किए जा सकते हैं, जैसे नॉमिनेशन वोटिंग पीरियड को बढ़ाना और ऑस्कर नॉमिनीज लंच को स्थगित करना।
-वहीं बोर्ड ने कंफर्म किया है कि अवॉर्ड सेरेमनी प्लानिंग के मुताबिक आगामी 2 मार्च 2025 को ही होगी।
-आपको बता दें कि लॉस एंजिल्स में लगी आग में करीब 25 लोगों की मौत हुई है और कई घर जलकर राख हो गए हैं। इनमें मैंडी मूर और पेरिस हिल्टन जैसी मशहूर हस्तियों के करोड़ों के बंगले भी शामिल हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अकादमी अवॉर्ड लीडरशिप अब एफेक्टेड कम्यूनिटी को सपोर्ट करने के लिए सेरेमनी में फायर रिलीफ एफर्ट्स को शामिल करने की प्लानिंग कर रही है।
ऑस्कर 2025 में 7 भारतीय फिल्में मौजूद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेस्ट फिल्म कैटेगिरी के लिए 207 फिल्मों में मुकाबला होगा। जानकारी के अनुसार इस बार ऑस्कर अवॉर्ड 2025 के बेस्ट फिल्म कैटेगिरी में 7 भारतीय फिल्में मौजूद हैं, जो कि हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है।












Click it and Unblock the Notifications