Oscar 2025 Kissing Video: एड्रियन ब्रॉडी-हैली बेरी ने रेड कार्पेट पर किया किस, 22 साल बाद हुई ऐसी बात
Oscar 2025 Kissing Video: ऑस्कर अवॉर्ड 2025 इवेंट का आगाज हो चुका है और कुछ ही देर में पता चल जाएगा कि बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड कौन जीतने वाला है। इसी बीच इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
ऑस्कर अवॉर्ड 2025 का रेड कार्पेट
फेमस हॉलीवुड सेलेब्स के रेड कार्पेट से वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। कई सेलेब्स के लुक जहां लोगों को खूब पसंद आया है वहीं कई स्टार्स के लुक ने लोगों को हैरान कर दिया है।

ऑस्कर 2025 इवेंट का किसिंग वीडियो वायरल
इसी बीच ऑस्कर 2025 इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है। ये एड्रियन ब्रॉडी और हैली बेरी का वीडियो है जिसमें दोनों सरेआम किस करते नजर आ रहे हैं।
एड्रियन ब्रॉडी और हैली बेरी ने सरेआम किया किस
-आपको बता दें कि एड्रियन ब्रॉडी और हैली बेरी पहली बार ऑस्कर के रेड कार्पेट पर किस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने 22 साल पहले भी ऐसा ही कुछ किया था, जिसके बाद हर कोई हैरान हो गया था। अब उन्होंने अपने 22 साल पुराने अपने किस मूमेंट को रीक्रिएट किया है।
-वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एड्रियन ब्रॉडी रेड कार्पेट पर बात कर रहे थे उसके बाद हैली बेरी वहां आती हैं और दोनों एक दूसरे को किस करते हैं। उन्हें किस करता देख लोग हूटिंग भी करने लगते हैं।
-आपको बता दें कि साल 2003 में एड्रियन ब्रॉडी ने फिल्म द पियानिस्ट के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद हैली बेरी को किस किया था। इसे देखकर हर कोई चौक गया था। अब 22 साल बाद फिर दोनों ने ये मूमेंट रीक्रिएट किया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट
जानकारी के अनुसार एड्रियन ब्रॉडी इस बार भी ऑस्कर 2025 नॉमिनेटिड हैं। उन्हें फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। फैंस को उम्मीद है कि एड्रियन इस साल भी ऑस्कर अवॉर्ड जीत सकते है।












Click it and Unblock the Notifications