Oscar 2025: इवेंट में पहुंचीं ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस कार्ला सोफिया गैसकॉन, ऑस्कर के होस्ट ने उड़ाया ऐसा मजाक
Oscar 2025 Karla Sofia Gascon: इस सीजन के सबसे बड़े ऑस्कर विवाद के कारण सुर्खियों से दूर रहने के कई सप्ताह बाद, एमिलिया पेरेज स्टार और नॉमिनी कार्ला सोफिया गैसकॉन ने 97वें अकादमी पुरस्कारों में शानदार वापसी की है। ये हाल के सप्ताहों में उनकी पहली प्रमुख सार्वजनिक उपस्थिति है।
कार्ला सोफिया गैसकॉन की रेड कॉर्पेट एंट्री
कार्ला सोफिया गैसकॉन ने रेड कार्पेट और उसके इर्द-गिर्द मीडिया की हलचल से बचते हुए, समारोह शुरू होने से ठीक पहले ऑडिटोरियम में एंट्री की थी। एक शानदार लंबे काले मोतियों वाले गाउन में सजी और अपने बालों को एक तरफ करके, वह अपनी एमिलिया पेरेज को एक्ट्रेस, सेलेना गोमेज के ठीक सामने बैठीं।

ऑस्कर के लिए नॉमिनेट पहली ट्रांस कलाकार हैं
-हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात यानी ऑस्कर अवॉर्ड 2025 की शुरुआत से पहले, इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या स्पेनिश एक्ट्रेस कार्ला सोफिया गैसकॉन जिसने ऑस्कर के लिए नॉमिनेट पहली ट्रांस कलाकार के रूप में इतिहास बनाया है, 2025 के अकादमी पुरस्कारों में हिस्सा लेंगी या नहीं।
-ये अनिश्चितता सोशल मीडिया पर उस समय पैदा हुई जब कार्ला सोफिया गैसकॉन एक्स हैंडल से फिर से कुछ पोस्ट किए गए, जिसमें नस्लवादी और इस्लामोफोबिक टिप्पणियां थीं, जिससे व्यापक प्रतिक्रिया हुई थी।
कॉनन ओ ब्रायन ने उड़ाया कार्ला सोफिया गैसकॉन का मजाक
-97वें अकादमी पुरस्कार की होस्टिंग करते हुए कॉनन ओ ब्रायन ने साल की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों और नामांकितों पर तीखे और मजेदार कटाक्ष किए। उन्होंने दर्शकों को हंसाया और कुछ स्टार्स को भी असहज भी किया। साथ ही हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों का मजाक भी उड़ाया।
-ऑस्कर अवॉर्ड 2025 के होस्ट कॉनन ओ ब्रायन के निशाने पर कार्ला सोफिया गैसकॉन भी थीं, जिन्हें मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नॉमिनेट किया गया है, जो फिर से सामने आए आपत्तिजनक ट्वीट्स को लेकर विवादों में घिर गई हैं।
-आलोचनाओं के बावजूद, सोफिया गैसकॉन की फिल्म एमिलिया पेरेज ऑस्कर में एक पावरहाउस साबित हुई, जिसने 12 प्रभावशाली पुरस्कार अर्जित किए है और रात के सबसे बड़े विजेताओं में से एक के रूप में अपनी जगह पक्की की है।
-होस्ट कॉनन ओ ब्रायन ने मजाक में कहा कि अगर सोफिया आज रात ट्वीट करने का फैसला करती हैं तो उन्हें याद रखना चाहिए कि उनका नाम जिमी किमेल था। कार्ला सोफिया गैसकॉन आज रात यहां मौजूदहैं। और कार्ला, अगर आप ऑस्कर के बारे में ट्वीट करने जा रही हैं, तो मेरा नाम जिमी किमेल है।
ऑस्कर्स में नॉमिनेशन पाने वालीं पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस
जानकारी के अनुसार कार्ला सोफिया गैसकॉन ऑस्कर्स में नॉमिनेशन पाने वालीं पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस बन गई हैं। स्पेनिश एक्ट्रेस कार्ला सोफिया को ऑस्कर्स में बेस्ट एक्ट्रेस कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है और इसी के बाद से उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
फिल्म 'एमिलिया पेरेज' के लिए मिला नॉमिनेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्ला सोफिया गैसकॉन को ये नॉमिनेशन फिल्म 'एमिलिया पेरेज' के लिए मिला है। ये फिल्म 13 नॉमिनेशंस के साथ ऑस्कर 2025 में एंट्री कर चुकी है।
कौन हैं कार्ला सोफिया गैसकॉन?
-कार्ला सोफिया गैसकॉन ने साल 2024 में एमिलिया नाम की खतरनाक ड्रग माफिया के रोल से दुनियाभर में हंगामा मचा दिया था। फिल्म में वह रीता नाम की वकील की मदद से अपनी नकली मौत दिखाती हैं और फिर जेंडर चेंज सर्जरी करवाती हैं।
-कार्ला सोफिया गैसकॉन बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। 31 मार्च 1972 को पैदा हुईं कार्ला ने ईसीएएम से एक्टिंग की डिग्री ली और बीबीसी में काम किया था।
-कार्ला सोफिया साल 2000 की शुरुआत में कुछ स्पेनिश शोज में नजर आई थीं और फिर साल 2009 में मैक्सिको चली गई थीं। वहां उन्होंने टेलिनॉवल्स में काम किया था। इसके बाद कार्ला ने साल 2018 में लिंग परिवर्तन का सार्वजनिक रूप से ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications