Oscar 2025: 'नमस्ते इंडिया! ऑस्कर के साथ नाश्ता कीजिए', होस्ट ने मंच पर भारत के लिए बोली ऐसी बात
Oscar 2025 India: हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात यानी ऑस्कर अवॉर्ड 2025 सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी है। 97वें अकादमी अवॉर्ड्स में पहले से बड़े बड़े कलाकारों ने चकाचौंध लगा रखी है। वहीं इवेट में ग्लैमर और चौंका देने वाले पलों की भरमार भी नजर आ रही है लेकिन होस्ट कॉनन ओ ब्रायन ने भारत के लिए कुछ खास कह दिया है।
हिंदी बोलने वाले पहले ऑस्कर होस्ट
ऑस्कर अवॉर्ड 2025 इवेंट के मंच पर कॉनन ओ ब्रायन ने हिंदी बोलने वाले पहले ऑस्कर होस्ट के रूप में इतिहास रच दिया है। अपने मोनोलॉग के बीच में, होस्ट कॉनन ओ ब्रायन ने अचानक गियर बदल दिया और हिंदी में कुछ लाइनें बोलीं, जिससे सभी लोग चौंक गए हैं।

'भारतीय लोग नाश्ते के साथ ऑस्कर देख रहे हैं'
कॉनन ओ ब्रायन ने चुटकी लेते हुए कहा - नमस्कार। सुबह हो गई है, भारतीय लोग नाश्ते के साथ ऑस्कर देख रहे हैं। उनकी प्रस्तुति सटीक थी, उनका उच्चारण आश्चर्यजनक रूप से ठोस था और ने इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
10,500 लोग इवेंट में शामिल हुए हैं
-लॉस एंजिल्स के फेमस डॉल्बी थिएटर में 97वें अकादमी पुरस्कार समारोह की शुरुआत हो चुकी है। अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में दुनिया भर के करीब 10,500 लोग शामिल हुए हैं।
-अभिनेताओं और निर्देशकों से लेकर संपादकों, कॉस्ट्यूम डिजाइनरों और हेयर और मेकअप कलाकारों तक, ये प्रतिष्ठित समूह फिल्म निर्माण के हर पहलू का प्रतिनिधित्व करता है। प्रत्येक सिनेमा की सबसे बड़ी रात को एक अलग रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
तीखे और मजेदार कटाक्ष कर रहे हैं होस्ट
97वें अकादमी पुरस्कार की होस्टिंग करते हुए कॉनन ओ ब्रायन ने साल की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों और नामांकितों पर तीखे और मजेदार कटाक्ष किए। उन्होंने दर्शकों को हंसाया और कुछ स्टार्स को भी असहज भी किया। साथ ही हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों का मजाक भी उड़ाया।












Click it and Unblock the Notifications