Oscars 2025: हैरिसन फोर्ड को हुई ये गंभीर बीमारी, वायरस की चपेट में आने से ऑस्कर 2025 में नहीं हुए शामिल
Oscar 2025 Harrison Ford: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरुस्कार 'ऑस्कर अवॉर्ड' को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी बीच 97वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी की शुरुआत ह चुकी है। ऑस्कर अवॉर्ड 2025 इस समय लाइव देखा जा सकता है।
ऑस्कर 2025 में शामिल नहीं हु्ए हैरिसन फोर्ड
सेरेमनी के शुरु होने से पहले ही हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैरिसन फोर्ड ने खुलासा किया कि उनकी तबियत बिगड़ने के कारण वो इस बार ऑस्कर अवॉर्ड 2025 में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस खबर को सुनने के बाद से उनके फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है।

शिंगल्स नाम की बीमारी के चपेट में आए एक्टर
-खबर है कि एक्टर हैरिसन फोर्ड शिंगल्स नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें ये स्पेशल इवेंट छोड़ना पड़ा है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबियत में सुधार हो रहा है और वो जल्द ही पूरी तरह से ठीक भी हो जाएंगे।
-82 साल के एक्टर हैरिसन फोर्ड ने खुद ये जानकारी दी कि वो ऑस्कर 2025 के लिए प्रेजेंटेटर के रूप में भी अपनी भूमिका नहीं निभा पाएंगे। इससे पहले वो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (SAG) अवार्ड्स 2025 में हिस्सा ले चुके थे, लेकिन शिंगल्स की समस्या के बाद उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड 2025 के इवेंट से हटना पड़ा है।
क्या है शिंगल्स बीमारी?
-आपको बता दें शिंगल्स एक वायरल संक्रमण है जो शरीर में दर्दनाक चकत्तों का कारण बनता है। हालांकि ये जानलेवा नहीं होता है। इस बीमारी के कारण हैरिसन को ऑस्कर 2025 अवार्ड शो में शामिल होने को नहीं मिल पाया है।
-इस बीमारी के बारे में अभी तक उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर पहले से अब काफी ठीक हैं।
हैरिसन फोर्ड का फिल्मी करियर
-हैरिसन फोर्ड का नाम हॉलीवुड के सबसे बड़े और प्रभावशाली एक्टरों में शुमार है। उन्होंने 'स्टार वार्स' और 'इंडियाना जोन्स' जैसी फिल्मों में अनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है।
-इसके अलावा 'द डेविल्स ओन', 'मॉर्निंग ग्लोरी' और 'फायरवॉल' जैसी कई सुपरहिट हिट फिल्मों में भी उनके एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है।












Click it and Unblock the Notifications