Oscar 2025: ऑस्कर अवॉर्ड में फिल्म 'अनुजा' की एंट्री को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कही ऐसी बात

Oscar 2025: ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। ऑस्कर अवॉर्ड 2025 की घोषणा कर दी गई है और लोग इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऑस्कर अवॉर्ड को लेकर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर आई है।

ऑस्कर 2025 में फिल्म 'अनुजा' की हुई एंट्री
खबर है कि ऑस्कर 2025 की दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व फिल्म 'अनुजा' करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुनीत मोंगा और प्रिंयका चोपड़ा जोनस फिल्म अनजा की प्रोड्यूसर्स हैं। इस फिल्म 'अनुजा' को ऑस्कर 2025 में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में नामांकन मिला है।

oscar 2025

शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में 5 फिल्में शामिल

-इसके अलावा अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने ऑस्कर 2025 की रेस मे शामिल 323 फीचर फिल्मों की अनाउंसमेंट कर दी है।

Oscar 2025: सूर्या की 'कंगुवा' ने ऑस्कर 2025 में की एंट्री, फ्लॉप होने के बाद भी मिली ऐसी उपलब्धि

-वहीं बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में अलग-अलग देशों की 180 फिल्मों के बीच तगड़ा मुकाबला था। इनमें से सिर्फ 5 फिल्में ही फाइनल राउंड में जगह बना पाई हैं।

-5 भारतीय फिल्मों में 'अनुजा', 'एलियन', 'रोबोट', 'द लास्ट रेंजर' और 'अ मैन हू वुड नॉट रीमेन साइलेंट' को शामिल किया गया है।

-आपको बता दें कि गुनीत मोंगा के लिए ऑस्कर अवॉर्ड में ये तीसरी बार नॉमिनेशन है। गुनीत मोंगा को इससे पहले शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में 'द एलिफेंट व्हिस्परर' के लिए पुरस्कार मिल चुका है। वहीं अब 'अनुजा' ऑस्कर 2025 की रेस में शामिल हो गई है।

प्रियंका चोपड़ा ने कही ऐसी बात

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पर राज करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म अनुजा के ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसके लिए थैंक्यू बोलते हुए लिखा है- इनक्रेडिबल। इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस सजदा पठान और अनन्या शानबाग की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है।

कौन होस्ट करेगा ऑस्कर 2025

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्कर 2025 को कॉनन ओ ब्रायन होस्ट करेंगे। कॉनन ओ ब्रायन के लिए ऑस्कर के स्टेज पर ये पहला मौका होगा। आपको बता दें कि 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी को आगामी 2 मार्च 2025 को लॉस एंजेल्स के डॉल्बे थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+