Oscar 2025: सूर्या की 'कंगुवा' ने ऑस्कर 2025 में की एंट्री, फ्लॉप होने के बाद भी मिली ऐसी उपलब्धि
Oscar 2025: साउथ के फेमस एक्टर सूर्या और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोग इसे पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।
'कंगुवा' को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है
इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन इसकी परफॉर्मेंस बिल्कुल जामदार साबित नहीं हुई। फिल्म को लाउड साउंड स्कोर और दूसरे एक्टर्स के कम स्क्रीन टाइम के चलते काफी ट्रोल होना पड़ा था। हालांकि इन सबके बावजूद इस फिल्म को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

'कंगुवा' एपिक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'कंगुवा' ने लगभग 323 ग्लोबल फिल्मों को टक्कर देते हुए ऑस्कर 2025 के दावेदारों की लिस्ट में जगह बना ली है। इस फिल्म के डायरेक्टर सिरुथाई शिवा हैं। 'कंगुवा' भारी भरकम बजट में बनी एपिक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है।
'कंगुवा' ने ऑस्कर 2025 में एंट्री की
फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयबालन ने एक्स पर 'कंगुवा' के ऑस्कर दावेदारों की लिस्ट में शामिल होने की खबर शेयर की है। उनके ट्वीट में दावेदारों की सूची और सूर्या के पोस्टर के साथ लिखा गया है- ब्रेकिंग- 'कंगुवा' ने ऑस्कर 2025 में एंट्री की।
खुशी से झूमे सूर्या के फैंस
वहीं इस खबर के सामने आने के बाद सूर्या के फैंस खुशी से उछल पड़े हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे है। वहीं थिएटर में फिल्म को मिले ठंडे रिस्पॉन्स के बावजूद 'कंगुवा' के ऑस्कर में शामिल किए जाने पर हैरानी भी जताई है।
'कंगुवा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' गत 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों से काफी खराब रिस्पॉन्स मिला था और इसकी बॉक्स ऑफिर परफॉर्मेंस काफी निराशाजनर थी। करीब 350 करोड़ रुपए के बजट में बनी ये फिल्म सिर्फ 96 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई थी। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications