प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण के बेबी बंप को ओरी ने छुआ और फिर जो हुआ, लोगों ने कही ऐसी बात
Deepika Padukone and Orry: इंटरनेट सेनसेशन ओरी ने हाल ही में मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में खूब धूम मचाई। इसके बाद ओरी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस समारोह की झलकियां शेयर की थीं। इनमें से एक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। उस फोटो में ओरी के साथ प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण नजर आ रही थीं।
ओरी और दीपिका पादुकोण की वायरल फोटो
ओरी और दीपिका पादुकोण की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ओरी ने हमेशा की तरह हाथ छाती पर रखने की जगह दीपिका पादुकोण के बेबी बंप पर धीरे से अपना हाथ रखा है। हालांकि इस हरकत ने सोशल मीडिया पर कई लोगों को नाराज भी कर दिया।

ओरी को देख लोगों ने पूछे ऐसे सवाल
ओरी की इस फोटो को देखने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि दीपिका ने ऐसा क्यों होने दिया। वहीं कुछ लोग इस बात से खुश हैं कि तस्वीर ने उनकी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की है, जिससे सभी तरह के अटकलों पर विराम लग गया है।
दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वहीं दीपिका पादुकोण ने संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शेयर की गई फोटोज में से एक में दीपिका पादुकोण अपने बेबी बंप को सहलाती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने एक शानदार पर्पल रंग की साड़ी में कैमरे के लिए पोज दिया है।
संगीत सेरेमनी के लिए दीपिका का एथनिक लुक
दीपिका पादुकोण ने मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में शामिल होने के लिए यह पारंपरिक लुक को चुना था। तस्वीरें शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा था- क्योंकि ये शुक्रवार की रात है और मैं पार्टी करना चाहती हूं। उन्होंने कैप्शन में अपने पति रणवीर सिंह को भी टैग किया था।
दीपिका की फोटो पर लोगों ने कही ऐसी बात
आपको बता दें कि रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और ओरी की ये तस्वीर राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन की है। हाल ही ये कपल अनंत और राधिका के संगीत और हल्दी सेरिमनी में शामिल हुआ था। इस तस्वीर पर हजारों कमेंट्स और लाखों लाइक्स आ चुके हैं।
सितंबर 2024 में होगी दीपिका पादुकोण की डिलीवरी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी, और अब 6 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। दीपिका पादुकोण इस साल सितंबर में पहले बच्चे को जन्म देंगी। वहीं ओरी की बात करें, तो उन्होंने खुद सलमान खान को बताया था कि उन्हें बॉलीवुड की हर पार्टी में बुलाया जाता है। वहां सिलेब्रिटीज उनसे अपने बीवी-बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाने और सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications